RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एसपी प्रमोद कुमार यादव ने किया चरपोखरी थाने का निरीक्षण।

अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का दिया निर्देश।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की कमी को शीघ्र दूर करने हेतु किया गया निर्देशित।

अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान हेतु रिपोर्ट भेजने को किया गया निर्देशित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 अगस्त।21 अगस्त को पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा चरपोखरी थाना का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के क्रम में थाना में लंबित कांड का निष्पादन हेतु सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त अवैध शराब के खिलाफ बेहतर कार्रवाई करने हेतु सभी चौकीदारों को चौकीदारी परेड में विशेष निर्देश दिया गया। अवैध शराब को लेकर कई बार शिकायत प्राप्त होती रहती है उसको लेकर थाना अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी को कड़ा निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध कारण की गतिविधि पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई करेंगे अन्यथा पदाधिकारी पर लापरवाही के लिए कार्रवाई की जाएगी।
थाना निरीक्षण के क्रम में थाना सिरिस्ता की सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा जहां जहां कोई कमी थी उसको अतिशीघ्र दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा आम जनता की शिकायत का निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया और शनिवार की भूमि विवाद संबंधित मीटिंग को अच्छे से करने तथा भूमि विवाद निस्तारण पर विशेष ध्यान देने हेतु भी निर्देशित किया गया। उपरोक्त कार्यों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारी को प्रतिदिन बेहतर गस्ती करने के साथ ही बाजार तथा आस- पास की अवैध गतिविधियों की निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया गया और विशेष तौर पर मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
थाना निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो और सर्किल इंस्पेक्टर पीरो को प्रतिदिन की बेहतर पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के अतिरिक्त कांड के निस्तारण और लंबित गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र से निकलने वाली नहर में पानी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए थाना अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी को नहर किनारे जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने तथा सचेत रखने के लिए भी निर्देशित किया गया और जिससे कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार से कोई डूबने से या अन्य प्रकार की अनहोनी न होने पाए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नए कानून के संबंध में प्रतिदिन सभी पदाधिकारी को सीखने के लिए निर्देशित किया गया तथा गंभीर किस्म के कांड के साथ-साथ अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थाना अध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों तथा चौकीदार को बेहतर अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण के साथ अन्य पुलिस के कार्यों को चुस्त दुरुस्त ढंग से करने हेतु निर्देश दिया गया तथा समीक्षा के आधार पर अच्छा कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों को सम्मान के लिए नाम भेजने हेतु निर्देशित किया गया तथा खराब काम करने वाले अधिकारी और चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

मतदान..! :चन्दा डांगी

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की नुब्रा घाटी के छात्र-छात्राओं ने भेंट की।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिला परिवहन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: बहियारा में श्री बालाजी–नृसिंह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला।

rktvnews

भोजपुर:शरद यादव की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर माले की आरा विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment