RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में पारम्परिक नृत्य (स्ट्रीटडांस) का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)13 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार बुधवार को राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के जलसार पार्क समीप पारम्परिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी व पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने जन मानस को झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव आमजनों के बीच साझा किया। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य की 25 वर्षीय विकास यात्रा और सांस्कृतिक गौरव को लोगों तक पहुँचाना था।
झारखण्ड राज्य स्थापना के अवसर पर 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक राज्य स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों के अनुरूप जिले में परिसंपत्तियों का वितरण, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। वहीं 13 नवंबर को नो योर टूरिस्ट पैलेस कार्यक्रम के अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार पोस्टर, बैनर, एवं पंपलेट के माध्यम से किया जाएगा। 15 नवंबर को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर Jharkhand@25 थीम पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला, कविता, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, नाटक एवं संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा। जिलास्तर पर विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। विकास मेला में सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी आमजनों को देने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। साथ ही लाभुकों को परिसम्पति वितरित की जाएगी।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, मीडिया प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने सीडीपीओ के साथ संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और संचालन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।

rktvnews

इस बार क्या सौगात लायेगे बिहार का आम बजट??

rktvnews

दरभंगा:अंडर ट्राईल रिव्यू कमिटी की बैठक ।

rktvnews

अनुमंडल पदाधिकारी ने जलस्तर का किया मुआयना।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से की वार्ता ।

rktvnews

Leave a Comment