RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:डीएम ने सीडीपीओ के साथ संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और संचालन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)24 जून। सोमवार को कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी सीडीपीओ के साथ संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और संचालन के संबंध में विस्तृत समीक्षा किए ।
बैठक में चांदनी सिंह डीपीओ आईसीडीएस ने बताया कि कुल परियोजना की संख्या 19,कार्यरत सीडीपीओ 14 ,कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका का 106 ,चयनित सेविका 4222 और सहायिका 3827 और रिक्त सेविका की सीटों की संख्या 267 और सहायिका की 662 है।
रिक्त पदों को भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश डीपीओ को दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी परियोजनाओं की बारी बारी से विस्तृत समीक्षा किए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्यवेक्षिका,सीडीपीओ,डीपीओ आंगनबाड़ी केंद्रों का विभागीय निर्देश के आलोक में निरीक्षण करना सुनिश्चित करें,अन्यथा विधि संबंध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीडीपीओ 100 और डीपीओ को 20 केंद्रो का निरीक्षण करें।
आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन वर्तमान समय में 7:30 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक हो रहा है। जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के साथ औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए जमीन संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय करें।
मनरेगा के माध्यम से 23 नए केंद्र का निर्माण हो रहा है, जिसमें चार पूर्ण हो गया है। सभी सीडीपीओ को निर्वाणाधिन केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया ।
1232 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के साथ बेहतर समन्वय करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया।
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 जून को पुनः बैठक होगी जिसमें सभी महिला सुपरवाइजर भी उपस्थित रहेगी।
एफआरएस योजना जिला अब्बल स्थान पर है ।इसमें हायाघाट 92 प्रतिशत बहादुरपुर 85 प्रतिशत, जाले प्रतिशत, जबकि मनीगाछी 49 प्रतिशत ,दरभंगा सदर 58 प्रतिशत हुआ है।
जिलाधिकारी ने निम्न प्रतिशत वाले सीडीपीओ को सही ढंग से कार्य करने का नसीहत दिए।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर चयन मुक्त की कार्रवाई की जाएगी । विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभुकों तक पहुंचना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए सभी अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। मनीगाछी सीडीपीओ बिना सूचना के आज बैठक से अनुपस्थित पाई गई,जिन्हें स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश डीपीओ को दिया गया। उन्होंने कहा कि छुट्टी स्वीकृत होने के बाद ही जायेंगे।
डीपीओ और सीडीपीओ को निर्देश दिया गया कि सभी केंद्रों का लगातार मॉनिटरिंग करें और बेहतर ढंग से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करना सुनिश्चित करें अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।
बैठक में सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क,चांदनी सिं डीपीओ,सीडीपीओ पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: माले प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने हेतु की मुलाकात।

rktvnews

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया जिले में 11 से 16 सितंबर के बीच संचालित होगा अभियान का पहला चरण!बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए टीकाकरण नितांत आवश्यक- जिला पदाधिकारी

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: बलात्कार पिड़िता महिला डॉक्टर को इंसाफ दो :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:घर के आस पास कांटेदार वृक्ष नहीं लगाना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

बिहार:राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण, राज्यपाल करेंगे अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment