RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर आज नई दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 नवंबर।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर आज नई दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। पहली बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, NIA के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस कमिश्नर उपस्थित थे। जम्मू-कमिश्नर के पुलिस महानिदेशक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। दूसरी बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के महानिदेशक, NIA के महानिदेशक, फोरेंसिक साइंस सर्विस (DFSS) के निदेशक, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के प्रधान निदेशक व निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली कार ब्लास्ट के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं। अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार हर एक दोषी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति हमारी एजेंसियों के कहर का सामना करेगा।

Related posts

शहर में बढ़ते जल संकट के प्रति लापरवाह है नगर निगम -दिलराज प्रीतम!

rktvnews

06 सितंबर को भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य पीरो में।

rktvnews

उपायुक्त ने रानेश्वर प्रखंड के अंतर्गत मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण!मध्याह्न भोजन, बच्चों की पढ़ाई और साफ- सफाई पर दे विशेष ध्यान:उपायुक्त दुमका

rktvnews

भोजपुर:धनतेरस पर मां मालती बजाज शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़, ऑफर ने खींचा ध्यान।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस पर टचस्टोन स्कूल, सरैंया के परिसर में झंडोतोलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:मतगणना के सफल संचालन हेतु उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के साथ की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment