RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

देवघर:जिले में दो दिवसीय राज्य स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल हुए उपायुक्त।

उपायुक्त ने खेल भावना और अनुशासन को जीवन में आत्मसात करने की कही बात।

बेहतर प्रदर्शन करने वालो खिलाड़ियों को उपायुक्त ने किया पुरिस्कृत।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)09 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आज जिले में आयोजित 12वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर व यूथ रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान कुमैठा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बेहतर प्रदर्शन हेतु सभी को शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और खेल भावना व बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई, साथ ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में और भी बड़े आयोजनों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला, जिससे जिले व राज्य की खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिल सके। आगे उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों में खेल भावना विकसित होती है, बल्कि यह राज्य की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर देता है। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रतियोगिता में शामिल होना अपने आप में एक बड़ी बात है और सभी खिलाड़ियों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए खेलना चाहिए। उन्होंने खेलों को जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए खिलाड़ियों को अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन का अर्थ है नियमों का पालन करना, आत्म-नियंत्रण रखना, और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहना, जो शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में सफलता दिलाता है।
चैंपियनशिप में कुल 20 जिलों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। देवघर जिला साइक्लिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में (बालक/बालिका/महिला/पुरुष) वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। आज देवघर जिला साइक्लिंग चैंपियनशिप के तत्वाधान में आयोजित 8 और 9 नवंबर को किया गया।

ओवरऑल विजेता इस प्रकार है।

यूथ वर्ग – विजेता: राँची
उपविजेता: पाकुड़

सब जूनियर वर्ग – विजेता: राँची
उपविजेता: गिरिडीह

जूनियर वर्ग : रांची
जूनियर वर्ग उपविजेता : लोहरदगा

सीनियर वर्ग – विजेता: राँची
उपविजेता: लोहरदगा

इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला खेल पदाधिकारी  संतोष कुमार, एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्य, टेक्निकल टीम व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया जुर्माना

rktvnews

रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चला रहा है अमझोरा वितरण!कार्यक्रम कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देना सामाजिक दायित्व:सचिव कमलेश तिवारी

rktvnews

भाजपा युवा मोर्चा, भोजपुर की परिचयात्मक बैठक आयोजित! हनुमान जी की विशेष आरती 9 मई को: विभू जैन

rktvnews

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच,अन्तर्राष्ट्रीय मेले फोयर डे पेरिस में होगी प्रदर्शित।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने जापानी फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

भारत कुमार को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि: मनोज कुमार – एक युग, एक विचार, एक भावना।

rktvnews

Leave a Comment