नाविकों का लंबित भुगतान जल्द से जल्द करें : डीएम
RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )14 मई।दरभंगा,समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के तहत संभावित बाढ़ से पूर्व तैयारियां की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं संकटग्रस्त व्यक्तिय समूहों एवं 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यागजनों की पहचान करने को लेकर संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंता जल संसाधन को निर्देश दिया कि तटबंधों के सटा कर मिट्टी कटाव न हो सुनिश्चित करेंगे,सभी पदाधिकारी तटबंध का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने तटबंधों को क्षती करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंध सुरक्षा से संबंधित सभी बाढ़ नियंत्रण डिवीजन के कार्यपालक अभियंता को तटबंध की निगरानी करवाने एवं कटाव निरोधक कार्य संपन्न करा लेने तथा आकस्मिक स्थिति के लिए बालू भरे बैग सिलाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को तटबंधों में रेनकोट एवं अन्य कटाव को चिन्हित कर दुरुस्त करावें।
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर- 1/झंझारपुर- 2 द्वारा बताया गया कि कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध का उच्चीकरण सुदृढ़ीकरण एवं पक्की करण कार्य प्रगति में है।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को सरकारी नाव का सत्यापन एवं निजी मालिक के साथ एकरारनामा कर लेने को कहा। सरकारी नाव को विशेष रंग से रंगने का निर्देश दिया।
उन्होंने पूर्व के लंबित निजी नावों के भाड़ा एवं नाविकों के मजदूरी को जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया।
बाढ़ राहत सामग्रियों का निविदा के माध्यम से दर निर्धारण एवं आपूर्तिकर्ता का चयन कर लिया गया है। साथ ही राहत पैकेट निर्माण हेतु टीम का गठन एवं स्थल का चयन कर लिया गया।
सभी बाढ़ आश्रय स्थल एवं बाढ़ शरण स्थल में शौचालय, पेयजल, बिजली की व्यवस्था सभी अंचलाधिकारी अपने स्तर से जांच कर लेंगे। बताया गया कि जिले में 497 बाढ़ शरण स्थल चिन्हित है।
सभी अंचलाधिकारी सामुदायिक रसोई केंद्र के प्रभारी का पूर्ण विवरण ससमय प्राप्त कर लेंगे।
जिलाधिकारी ने मानव दवा की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रखने को कहा।
बैठक में बताया गया कि 328 मेडिकल टीम,26 चलंत चिकित्सा दल का गठन किया गया है।
जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पशु चारा हेतु निविदा कर, दर एवं आपूर्तिकर्ता का निर्धारण कर लिया गया है। 30 प्रकार का पशु दवा, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को पुराने चपाकलों की मरम्मति करा लेने को कहा।
उन्होंने कार्यपालिका अभियंता विद्युत को बिजली की व्यवस्था हेतु स्थानीय स्तर पर जनरेटर को चिन्हित कर लेने को कहा।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण प्रमंडल दरभंगा एवं बेनीपुर को सड़कों की मरम्मति जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा। साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा 1, दरभंगा 2, बेनीपुर एवं बिरौल को भी पथों एवं पुल पुलिया वेंट कि साफ सफाई करा लेने को कहा।
बाढ़ वर्ष 2025 के सफल संचालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप बाढ़ आपदा संकट को दूर करने की दृष्टिकोण से जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर लेने को कहा।
जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन संचालन केंद्र सह नियंत्रण कक्ष का गठन कर लेने को कहा।
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का दूरभाष नंबर 06272245055 है। बैठक में बताया गया की वर्तमान में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र कार्यरत है।
जिला में 318 प्रशिक्षित गोताखोरों एवं 24 मास्टर ट्रेनर,498 आपदा मित्र है।
जिलाधिकारी ने गोताखोरों का प्रखंड वाइज एवं पंचायत स्तर पर लिस्ट बनाकर उपलब्ध कराने को कहा। जिले में 113 राहत एवं बचाव दल है।
तैयारी का अभ्यास हेतु प्रत्येक शनिवार को सभी स्कूल, मदरसा में आपदा मित्रों के सहयोग से सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया जाता है।
जिलाधिकारी ने आपदा सम्पूर्ति पोर्टल को सत्यापन करा लेने को कहा।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया की आकस्मिक फसल योजना के तहत कुल 17 फसल चिन्हित किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को एसी/डीसी के लंबित विपत्रों के समायोजन की स्थिति को जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने को कहा।
बैठक में आपदा सम्पूर्ति पोर्टल, सरकारी एवं निजी नाव का निबंधन, प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक, आपदा सम्पूर्ति सूची का अनुमोदन, नाव का भौतिक सत्यापन,सैंड बैग का सत्यापन,राहत शिविर का सत्यापन, तटबंध की सुरक्षा, नहरों की स्थिति, पटवन की स्थिति एवं एसडीआरएफ भवन का निर्माण इत्यादि संबंधित बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गई।
बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा,अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती, अंचलाधिकारी,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत /नगर परिषद पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

