RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:शरत जैन स्मृति में बिहार राज्य अंडर 15 ओपन चैंपियनशिप 1 अक्टूबर से:डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 सितंबर।आज भोजपुर जिला शतरंज संघ की एक बैठक मैना सुन्दर धर्मशाला के सभागार में संघ के अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया भोजपुर जिला शतरंज संघ के पूर्व संरक्षक शरत जैन की स्मृति मे यह शतरंज चैंपियनशिप होंगी।संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया तीन दिवसीय शरत जैन स्मृति बिहार राज्य अंडर 15 बालक बालिका शतरंज चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए निशि जैन को संयोजक बनाया गया है जबकि शुभ्रज सौम्य सरक्षक होंगे। बिहार राज्य सब जूनियर चैंपियनशिप में मुख्य निर्णायक की भूमिका में फिडे अरबीटर नन्द किशोर श्रीवास्तव औऱ सह निर्णायक की भूमिका में शाहिद हुसैन, रंजन कुमार सिन्हा औऱ निधि कुमारी होंगी।
कमिटी द्वारा खिलाड़ियों के रहने की वयवस्था भी मैना सुंदर धर्मशाला के हॉल में किया जा रहा है औऱ खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था मुख्य प्रायोजक डॉ स्मिता सिंह के सौजन्य से की जा रही है। उद्घाटन दिनांक एक अक्टूबर को अपराहन 10.30 बजे होगा।बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस बैठक में मैना सुन्दर धर्मशाला के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार जैन, ट्रस्टी अभिषेक जैन,संघ की उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, मो अशफाक शकील अहमद , मो मोज़म्मिल, पंकज,मो आफताब, मयंक पाण्डेय, निधि कुमारी आदि उपस्थित हुए।

Related posts

बोकारो उपायुक्त और एस डी ओ को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

वैशाली:अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम अंतर्गत मृतक के आश्रित को दी गई सरकारी नौकरी।

rktvnews

चतरा:पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह सम्पन्न, कुपोषण उन्मूलन पर जोर।

rktvnews

भोजपुर : गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बाढ की संभावना से लोगों को सताने लगा बाढ़ का भय।

rktvnews

मुजफ्फरपुर में डीएम ने विकास को दी तेज रफ्तार : शहर के दो बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट अखाड़ाघाट और चंदवारापुल का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

संत कबीर दास की जयंती पर विशेष।

rktvnews

Leave a Comment