राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के भारोत्तोलन में पाया तृतीय स्थान।
जहानाबाद में आयोजित हुई थी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता।
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 नवंबर। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के ग्यारहवीं के छात्र श्रेयांश कुमार सिंह ने अपनी सफलता का परचम लहराया है, उसने सूबे के जहानाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के भारोत्तोलन में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने बधाई दी है। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि श्रेयांश कुमार सिंह काफी ऊर्जावान और मेहनती छात्र है। मुझे आशा ही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में श्रेयांश संभावना स्कूल तथा भोजपुर जिले का नाम पुरे प्रदेश में रोशन करेगा। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि श्रेयांश ने अपनी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

