RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने पर समाहरणालय में हुआ सामूहिक गायन।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)07 नवंबर।वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में वंदे मातरम् का सामूहिक रूप से गायन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों, विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों में यह कार्यक्रम उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ। इसी कड़ी में हाजीपुर समाहरणालय में भी कार्यक्रम का आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अतिथियों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठा और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
मौके पर जिला पदाधिकारी वैशाली ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होना केवल एक ऐतिहासिक अवसर नहीं, बल्कि हमारे लिए गर्व का क्षण है जो हमारे गौरवशाली अतीत और राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित भाव से राष्ट्रगीत को दोहराया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी वर्षा सिंह, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी शालनी शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:एमएलसी उपचुनाव मे आरजेडी की जीत कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम : तेजस्वी यादव

rktvnews

पटना:सामुदायिक स्वयंसेवकों को सेना ने दिया विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

गुरु जी हुये परीक्षा में फेल🤪 गवानी पड़ी नौकरी।

rktvnews

रोजगार मेले के तहत, प्रधानमंत्री 30 नवंबर को विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

क्या महिला किसानों तक पहुँच रही है तकनीक?

rktvnews

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को उद्यमिता और स्थिरता के क्षेत्र में बढ़ावा दे रही है”– श्री हरदीप एस पुरी

rktvnews

Leave a Comment