RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एन.सी.सी.केवल प्रशिक्षण ही नहीं,सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाना है : कर्नल पुनीत श्रीवास्तव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 नवंबर।6 नवम्बर को आरा जिले के आधे भाग में आयोजित विधानसभा चुनाव में 5 बिहार बटालियन एन.सी.सी. के कुल 29 कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया और खासकर जो पैदल चलने में अक्षम थे को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान किया।
ये सभी कैडेट्स चार अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर तैनात रहे और वहाँ पर बुजुर्ग मतदाताओं एवं आम नागरिकों को वोट डालने में सहायता कर रहे हैं।
कैडेट्स ने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं को सही लाइन में लगाने, वरिष्ठ नागरिकों को बैठने एवं मतदान बूथ तक पहुँचाने जैसे कार्यों में उत्कृष्ट सेवा दी।कैडेट्स ने पूरी निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाई।इस योगदान से समाज में जागरूकता और युवाओं में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ा है।
5 बिहार बटालियन एन.सी.सी. के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी द्वारा दिव्यांग जन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए एनसीसी कैडेट्स की प्रतिनियुक्ति हेतु पत्र जारी किया गया था। इसी क्रम में विभिन्न कैडेट्स को बाजार समिति ,कृषि कार्यालय, पशुपालन कार्यालय ,प्रखंड कार्यालय आरा आदि स्थानों पर प्रति नियुक्त किया गया है जिससे सार्थक और अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इन्होंने बताया की
“एन.सी.सी. केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्र सेवा,अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने का एक सशक्त साधन है। हमारे कैडेट्स ने आज इस भावना को जमीन पर उतार कर मिसाल कायम की है।”
कैडेट्स के इस उत्कृष्ट योगदान की सराहना स्थानीय प्रशासन, निर्वाचन अधिकारी एवं आम जनता द्वारा की जा रही है।

Related posts

नव पदस्थापित जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने समाहरणालय और इसके परिसर में संचालित सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

नगरीय एवं विकास मंत्री 28 जून को करेंगे कोटा चौपाटी का लोकार्पण, जयपुर चौपाटी की तर्ज पर बनी कोटा चौपाटी में आमजन को एक छत के नीचे मिल सकेंगे लजीज व्यंजन’

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आईजीआईसी पटना में होगी बाल ह्रदय रोगियों की स्क्रिनिंग, 24 बच्चे एम्बुलेंस से हुए रवाना।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन के जैसवाल पुल का निर्माण पूरा हो गया है

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में कन्या-पूजन किया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment