RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)07 नवंबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related posts

दरभंगा:शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम: ”एक्स्ट्रा एज क्लब” और ”कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी केन्द्र” का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

झारखंड:संस्कृति बचानी है तो मांदर -नगाड़ा पर नृत्य करें, डीजे और आधुनिक गीतों पर नहीं : मंत्री चमरा लिंडा

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न।

rktvnews

सरकार ने वनस्पति तेल उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) संशोधन आदेश का अनुपालन न करने पर खाद्य तेल कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

rktvnews

पटना : पंच मंदिर मे झूलन महोत्सव का आयोजन।

rktvnews

सारण:चुनाव से महत्तवपूर्ण दायित्व वाला प्रशासन के लिए कोई कार्य नहीं: डीएम

rktvnews

Leave a Comment