RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:आरा छपरा मार्ग पर ट्रक चालकों से छिनतई ,एक को मारी गोली।

आरा/भोजपुर 29 दिसंबर। आज अहले सुबह प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरीबन 4 बजे कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा छपरा मार्ग पर कुछ अपराधिक तत्वों द्वारा ट्रक चालकों से छिनतई की गई। अपराधियों द्वारा छिनतई के दौरान फायरिंग भी की गई जिसमे एक ट्रक चालक मुजफ्फरपुर के राकेश सहनी के हाथ में गोली लग जाने के कारण घायल हो गया। इस छिनतई की घटना की जानकारी होने पर तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

Related posts

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों को अगर नहीं मिली रेलवे में छूट तो होगा राष्ट्र स्तर पर आंदोलन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में कल होगा माले के जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव ने उपकारा बेनीपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा, कृषक पाठशाला का निरीक्षण कर उपायुक्त ने किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने का दिया निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 जुलाई 25

rktvnews

जिलाधिकारी का जनता दरबार।

rktvnews

Leave a Comment