RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में (CSR) मद से क्रियान्वित विकास योजनाओं से संबंधित बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

उपायुक्त ने कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि जिले में CSR फंड से चल रहे प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनकी प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।

जिले में संचालित विकास योजनाओं की गति को बेहतर बनाने की आवश्यकता।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )06 नवंबर।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में (CSR) से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक इकाइयों द्वारा CSR मद से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि CSR फंड का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है। इसलिए कंपनियों एवं औद्योगिक इकाइयों को चाहिए कि वे अपनी CSR गतिविधियों का अधिकतम लाभ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा कौशल विकास जैसे जनहितकारी कार्यों में सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त ने CSR द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याे के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें। आगे उपायुक्त ने अबतक चयनित योजनाओं के साथ-साथ उनकी कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि निर्माणाधीन कार्यों को अविलंब पूर्ण कराएं, ताकि सारे कार्याे का जिला स्तर से निरीक्षण किया जा सकें। आगे उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में CSR फंड से चल रहे प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनकी प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सकें। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों/विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाय। CSR अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों में लापरवाही/कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ करने, पोषण संबंधी योजनाओं को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: शिक्षक के निधन की खबर सुन सदर अस्पताल पहुंचे राजद नेता रघुपति यादव,परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात की 103 वें संस्करण को भाजपा भोजपुर द्वारा जिले भर के बूथो पर सुना गया।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दी गई फायर फाईटिंग ट्रेनिंग।

rktvnews

वाराणसी आयोजन में दिव्य कला शक्ति कार्यक्रम के लिए गणमान्य शख्सियतों और दिव्यांग कलाकारों का स्वागत किया गया

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने डोल जात्रा और डोला पूर्णिमा के अवसर पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जून 24

rktvnews

Leave a Comment