RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ रूंगटा क्लिनिक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून। शनिवार को डा रूंगटा क्लिनिक आरा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन आरा रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में हुआ। जिसमें इनके क्लीनिक के स्टाफ और सहयोगियों द्वारा 35 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर एस के रूंगटा सहित रुंगटा क्लीनिक के वरीय चिकित्सक डॉक्टर सविता रुंगटा, डॉक्टर रेखा अग्रवाल, डॉ आनंद अभिषेक एवं अंबिकेश दुबे का सराहनीय सहयोग रहा।चिकित्सक डॉक्टर एस के रूंगटा ने बताया कि रक्तदान के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने ,ब्लड बैंक को समृद्ध बनाने के लिए तथा स्वयं रक्तदान कर आम लोगों को समझाने के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इस प्रकार के सभी लोग -क्लिनिक, हॉस्पिटल, संस्थान , स्वयंसेवी संगठन, कालेज रक्तदान के प्रति अपनी रुझान बढ़ा ले तो समाज के लिए निश्चित रूप से एक बहुत बड़ा योगदान होगा और मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका होगी, उत्तम विकल्प भी मौजूद रहेगा।
वही डॉक्टर सविता रूंगटा ने रक्तदान दाताओं के प्रति अपनी सद्भावना और आभार प्रकट करते हुए कहा की आपके रक्तदान से एक मरीज को जीवन दान मिलता है। रक्त का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। मानव शरीर ही रक्त की फैक्ट्री है।केवल स्वैच्छिक रक्तदान ही इसका विकल्प है जिससे कैंसर,थैलेसीमिया, गर्भवती महिलाएं ,ऑपरेशंस इत्यादि में रक्त का सर्वाधिक महत्व है। रक्त देने से कोई कमजोरी नहीं होती है और एक से दो दिनों में उसकी क्षतिपूर्ति हो जाती है और शरीर सामान्य हो जाता है। हमारे शरीर में आरबीसी के कण लाखों की संख्या में होते हैं और उसमें से कुछ दे देने से कोई अंतर नहीं पड़ता है।
वही डॉक्टर राखी अग्रवाल ने पीड़ित मानवता की सेवा में रेड क्रॉस सोसाइटी की महती भूमिका की सराहना की और कहा कि यह ऐसा संगठन है जो बराबर रक्तदान के माध्यम से सच्ची मानवता की सेवा लगभग 18 वर्षों से करते आ रहा है और लगातार करते रहेगा। लेकिन ब्लड बैंक में सभी ग्रुप के रक्त नहीं होने पर मरीजों को निराशा परेशानी और जान जाने का खतरा बढ़ जायेगा। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्ति को साल भर में चार बार नहीं तो कम से कम एक या दो बार आवश्यक करना चाहिए।
इससे रक्त संबंधी रोगों का निशुल्क जांच हो जाती है, नया खून बनने से नई ऊर्जा मिलती है, परोपकार की भावना बढ़ती है, आत्मिक संतुष्टि मिलती है, खून के पतला होते रहने से हार्ट मैं ब्लॉकेज नहीं होते हैं आदि अनेक फायदा है।
कार्यक्रम का सफल आयोजन में रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी का सक्रिय योगदान बना रहता है सभी कार्यक्रमों पर नजर रखती है।ब्लड डोनेशन समिति के चेयरमैन डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा की सक्रियता से ब्लड बैंक को समृद्ध बनाने और संगठनों के माध्यम से लगातार रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। प्रमुख उपस्थिति में रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, मेडिकल आफिसर डा बी पी सिंह,डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ,अशोक शर्मा जी,सरदार गुरु चरण सिंह, रोटेरियन कृष्ण माधव अग्रवाल पंकज प्रभाकर, रो संजीव कुमार , प्रभु नारायण जालन,प्रो नीरज सिंह जी सहित अन्य उपस्थित रहे।
*रक्तदान दाताओं में* जुगल राज गोंड ,पूजा कुमारी अखिलेश कुमार मिश्रा, दीपू कुमार, अनिकेश स्वामी, कमलेश कुमार शुक्ला ,आदर्श कुमार सोनू, कमलेश कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी ,संतोष उपाध्याय ,मुकेश कुमार ,हरे कृष्णा पटेल, राजेश कुमार गोंड ,सोनू कुमार ठाकुर, राजेश कुमार सिंह ,रोहित कुमार, विपिन कुमार सिंह ,मुन्ना कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, राकेश कुमार पांडे ,मिथिलेश कुमार आदि अन्य रहे।
डॉक्टर आनंद अभिषेक ने उपस्थित सभी रक्तदान दाताओं का और रेड क्रॉस के सभी पदाधिकारी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related posts

भोजपुर:तकनीकी शिक्षा में हबटेक सॉल्यूशन का क्षेत्र में योगदान सराहनीय : रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने घटना के पूर्व अवैध हथियार के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:नया वर्ष नए संकल्पों, नई ऊर्जा और नए अवसरों का प्रतीक : राज्यपाल

rktvnews

बक्सर:सामान्य प्रेक्षक विकास गुप्ता ने किया मतगणना केन्द्र का निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण!हीट वेव को लेकर आवश्यक प्रबंध का लिया जायजा

rktvnews

गोपालगंज:राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment