RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पीडीएस दुकान निर्धारित समयानुसार संचालित हो। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुकान खुली रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आपूर्ति विभाग से जुड़ी जानकारी या शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर 1967 जारी किया गया है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों में धोती-साड़ी योजना का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक पंचायत में किया जाएगा, जिसकी तैयारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समय रहते पूरी करें।
उन्होंने आगे कहा कि 11, 12 एवं 13 नवंबर को जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें आम जनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और “सरकार आपके द्वार” अभियान की जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही उपायुक्त ने निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में दीदी की दुकान स्थापित करने की आवश्यकता है, तो प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आवासीय भवनों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
बैठक में सहायक समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज:डायरिया नियंत्रण अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का किया गया क्षमता वर्धन।

rktvnews

चतरा:आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु अनुमण्डल दण्डाधिकारी चतरा एवं सिमरिया द्वारा किया गया आदेश जारी,दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लागू।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक।

rktvnews

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस पर राजस्थान में हुआ 750 से ज्यादा यूनिट रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर: एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार नौवें दिन भी जारी।

rktvnews

भोजपुर: जिला पदाधिकारी ने किया बरुही महादलित टोला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment