RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ, जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/गिरिडी(झारखंड )04 नवंबर। गिरीडीह जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग,राँची के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं मोटर यान निरीक्षक, गिरिडीह के साथ संयुक्त रूप से गिरिडीह डुमरी (NH-114A) पर “रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना के बारे में जागरूकता अभियान किया गया और बताया गया कि वाहन को उनकी गति सीमा के अंदर ही चलाएँ इससे ज़रूरत पढ़ने पर वाहन को रोकने तथा नियंत्रित करने का पर्याप्त समय मिलता है, नियंत्रित गति सीमा से बाहर वाहन चलाने पर मोटरयान अधिनियम 2019 की धारा 183 के तहत आपको दंड स्वरूप भरना पड़ सकता है, सड़क पर रेसिंग करते पकड़े जाने पर चालक को मोटरयान तो अधिनियम 2019 की धारा 189 के तहत पहले अपराध के लिए पाँच हज़ार या तीन महीने के कारावास या दोनों से दंडित किया जाएगा साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। जागरूकता अभियान के दौरान सभी लोगो के बीच रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक, रोड़ सेफ्टी पम्पलेट एवं “रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” पम्पलेट कि भी वितरण कि गई। अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) मो॰ कौसर अली , जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार एवं मोटर यान निरीक्षक गौरी शंकर कुमार रवि, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो॰ वाजिद हसन, साकेत भारती, मनोज कुमार, मुफ़्फ़सिल एवं यातायात थाना के जवान मौजूद थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर विभिन्न स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता का सघन निरीक्षण।

rktvnews

नारनौल:अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक आयोजित

rktvnews

बिहार:महादलित टोला में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

बलिया:डॉ० रामसेवक निकल की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सेवानिवृत्ति पर सुलेमान हेरेंज को भावभीनी विदाई।

rktvnews

केरल के इतिहास के कुछ सबक सीखिए राहुलजी!

rktvnews

Leave a Comment