RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राज्य स्तरीय उर्दू कन्वेंशन हेतु आयोजन समिति की बैठक।

सिवान/बिहार 07 जून।जनवादी लेखक संघ बिहार के तत्वाधान में सिवान में आगामी 10 व 11 जून को आयोजित होने वाली बिहार उर्दू कन्वेंशन की आयोजन समिति की आवश्यक बैठक सैनिक मॉडल स्कूल मखदूम सराय सिवान के परिसर में डॉ इल्तेफात अमजदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों ने ओडिसा के बालासोर में घटित रेल दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं रेल प्रशासन की लापरवाही पर क्षोभ प्रकट किया।इसके बाद कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी से संबंधित पिछले कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही आयोजन समिति का विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल एवं अन्य पदाधिकारियों को चुना गया।संरक्षक मंडल में स्वतंत्रता सेनानी सर्वश्री मुंशी सिंह ,पूर्व प्राचार्य डॉ जाहिद हुसैन, डॉ जफर कमाली, एम फजले हक, डॉ बृजनंदन किशोर, डॉ हारून शैलेंद्र,अधिवक्ता मनीष प्रसाद सिंह, डॉ अरविंद सिन्हा,सगीर रहमानी,प्राचार्य डॉ रामसुंदर चौधरी को उपाध्यक्ष में डॉ तनवीर अख्तर नूर, प्रो इम्तियाज सरमद, डॉ इरशाद अहमद, डॉ इल्तेफात अमजदी, नूर सुलतानी,अनवर हुसैन, डॉ तरखसा जदी,विजयालक्ष्मी विनोदिनी,पूर्व नगर आयुक्त शमशीर अहमद,इसरार अहमद अंसारी,प्रो उपेंद्र नाथ यादव,कमलेश्वर ओझा सह सचिव के रूप में शाहनवाज अहमद,अरसद अली सल्लू,कबीर अहमद, सरवर हाशमी,शशि भूषण गुप्ता,प्रवीण कुमार द्विवेदी,योगेंद्र झा,विभूति राम, इनायतुल्लाह नन्हे,उपेंद्र कुमार यादव,जस्जेद आलम के अलावा विभिन्न उपसमितियों का भी गठन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ के एहतेशाम अहमद,युगल किशोर दुबे, मो अनवर हुसैन राजन,मार्कंडेय है।

Related posts

मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार ।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने राजपुर विधानसभा हेतु चिन्हित डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:बहुत बोलता है मेरे घर का हीरामन, भिश्ती की सुनकर…..!लखनऊ के वरिष्ठ कवि डा शैलेश पण्डित का हुआ एकल काव्य-पाठ, किए गए सम्मानित ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में ‘भविष्य का निर्माण – ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

लड़के-लड़कियों का विवाह एक बड़ी समस्या बन गई है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

गढ़वा:कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment