RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा के तहत विद्युत आपूर्ति अंचल-भोजपुर में विशेष शिविरों का सफल आयोजन।

शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया गया निवारण।

अक्षय ऊर्जा के उपयोग के बढ़ावे के साथ सरकार की लाभकारी योजनाओं से कराया गया अवगत।

पीएम सूर्य योजना एवं बीपीएल परिवारों हेतु निःशुल्क सोलर प्लेट स्थापना की दी गई जानकारी।

125 यूनिट मुफ्त बिजली के तहत शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 सितंबर।विद्युत आपूर्ति अंचल- भोजपुर के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल आरा, जगदीशपुर और बक्सर के सभी कार्यालयों में 25 से 27 सितम्बर तक सरकार द्वारा घोषित सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर प्रखंड स्तर, अवर प्रमंडल स्तर और प्रमंडल स्तर पर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लिया।
शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण, सरकार की योजनाओं के लाभ से अवगत कराना और अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के विपत्र सुधार संबंधी शिकायतों का समाधान किया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना और बीपीएल परिवारों के लिए निःशुल्क सोलर प्लेट स्थापना संबंधी जानकारी प्रदान की गई। उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना के तहत लाभान्वित होने का मार्गदर्शन किया गया और शून्य बिल वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

प्रत्येक प्रमंडल के आंकड़े

आरा प्रमंडल: कुल चालू घरेलू उपभोक्ता – 1.81 लाख, शून्य विपत्र – 45,000, 125 यूनिट निःशुल्क बिजली का लाभ – 1.59 लाख उपभोक्ता।

जगदीशपुर प्रमंडल: कुल चालू घरेलू उपभोक्ता – 2.41 लाख, शून्य विपत्र – 58,500, 125 यूनिट निःशुल्क बिजली का लाभ – 2.04 लाख उपभोक्ता।

बक्सर प्रमंडल: कुल चालू घरेलू उपभोक्ता – 2.52 लाख, शून्य विपत्र – 42,000, 125 यूनिट निःशुल्क बिजली का लाभ – 2.14 लाख उपभोक्ता।

उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, भोजपुर के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के शिविर उपभोक्ताओं की सुविधा और जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
विद्युत अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि प्रमंडल में लगभग 300 उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित किए हैं, जिनमें 78,000/- रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की गई। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ता अब बिजली उत्पादक बनकर अक्षय ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल-आरा के कार्यपालक अभियंता अमरेन्द्र कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व) नंदन सिंह, अन्य सहायक अभियंता, विद्युतकर्मी और उपभोक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं में जागरूकता, विश्वास और सरकार की योजनाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ा है। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और सहज तरीके से आम नागरिक तक पहुंच रहा है।

Related posts

भोजपुर: 18 मार्च को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: एससी-एसटी कांड का 60 दिनो के अंदर निस्तारण करें अनुसंधानकर्ता: एसपी प्रमोद कुमार यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी पीएम रैली को संबोधित किया।

rktvnews

पटना:7वें इंटर स्कूल एंड क्लब ताइक्वांडो चैपिंयनशिप 2024 में गोल्ड मेडल से सम्मानित हुये आदित्य प्रकाश।

rktvnews

आरा मुख्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल से अलग रहने का हुआ निर्णय।

rktvnews

17 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment