RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

श्रीलंका और फिलीपीन्स के डेलीगेशन ने देखी मतदान सामग्री वितरण प्रक्रिया।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 मई।लोकसभा निर्वाचन-2024 की सभी प्रक्रियाओं को देखने एवं उससे जुड़े विभिन्न चरणों को समझने श्रीलंका और फिलीपीन्स का 11 सदस्यीय डेलीगेशन भोपाल आया हुआ है। इस इन्टरनेशनल डेलीगेशन ने 6 मई को सुबह भोपाल में मतदान सामग्री वितरण स्थल पर पहुँचकर मतदान सामग्री वितरण प्रक्रिया को देखा और उसकी सिलसिलेवार जानकारी ली। इस दौरान डेलीगेशन के साथ संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल को कलेक्टर श्री सिंह एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की चरणवार विस्तृत जानकारी दी गयी। इवीएम, वीवीपैट, मतदान दल गठन, मतदान सामग्री वितरण, मॉनिटरिंग, सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी अन्य प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल के सदस्यों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे गये, जिनका कलेक्टर श्री सिंह द्वारा समाधान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल ने सामग्री वितरण स्थल पर मतदान दलों से रूबरू होकर चर्चा की एवं प्रक्रिया संबंधी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य

इन्टरनेशनल डेलीगेशन में फिलीपीन्स के ‘कमीशन ऑन इलेक्शन्स’ की एसोसिएट कमिश्नर सोकोर्रो बी. इंटिंग, डायरेक्टर सेलिया बी. रोमेरो एवं एग्जीक्युटिव असिस्टेंट लेसली एन सी. कॉनक्विला तथा श्रीलंका के ‘प्रेसीडेंशियल कमीशन ऑफ इन्क्वायरी टू मेक रिकमंडेशन्स फॉर इलेक्शन लॉ रिफार्म्स’ के चेयरमैन जस्टिस वीवेज प्रियसथ गेरार्ड डेप, कमीशन मेम्बर सुंथारम अरूमैनायाहम, कमीशन मेम्बर अलीसंदारालेज सेनानायके, कमीशन मेंबर अहमद लेब्बे मोहम्मद सलीम, कमीशन मेंबर निमालका फर्नान्डो, कमीशन मेंबर विथारानागे दीपानी सामंथा रॉडरिगो, कमीशन मेंबर एलन करमाइकल वेरे तंबिनायागम डेविड सहित कमीशन सेकेट्री माधवा देवासुरेन्द्र भोपाल आये हैं।

Related posts

बाल यौन शोषण,श्रम,विवाह एवं तस्करी के दुष्परिणामों की जागरूकता हेतु अभियान आयोजित।

rktvnews

ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी बोली राउंड-IX का आरंभ।

rktvnews

टैली सोल्युशन्स ने किया ‘एमएसएमई ऑनर्स’ के चौथे संस्करण का अनावरण, उद्यमिता की उत्कृष्टता का जश्न मनाने की तैयारी।

rktvnews

भोजपुर:बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

व्यंग्य 🤓 हैलो टमाटर जी, ज्यादा इतराइए मत।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता गहन पुनरीक्षण के तहत आरा विधानसभा में गणना फार्म भरने में भारी लापरवाही पर लगे रोक:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment