RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सरैया मंडल के बूथ कार्यकताओं की बैठक।

बड़हरा विधायक,जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ो बूथ कार्यकर्ता हुए शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को सरैया मंडल के सभी पंचायतो के बूथ के प्रमुख कार्यकताओं के साथ बैठक सरैया मे हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत सिंह और संचालन बड़हरा विधानसभा संयोजक संजय तिवारी ने किया।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज शामिल हुए।
अन्य अतिथियों मे जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, मंडल प्रभारी संतोष सिंह संटु,बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी थे।
कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम के साथ हुआ।तदोपरांत आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है।इस पार्टी मे सभी कार्य नियम और अनुशासन से होता है।सभी कार्यकर्ता संगठन के लिए कार्य करते है और पार्टी के लिए समर्पित होते है। चुनाव कोई भी लड़े,पार्टी किसी को भी सिंबल दे,लेकिन कार्यकर्ता संगठध को मजबुत करने मे लगे रहते है। भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक मजबुत है। संगठन की मजबुती के बल पर ही बड़हरा मे भाजपा की जीत मिलती है।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि पार्टी द्वारा बूथ को और मजबुत करने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे बिहार मे चल रहा है और हमे विश्वास है कि बड़हरा सहित बिहार के सभी सीटो पर भाजपा सहित एनडीए की जीत सुनिश्चित है। हम अपने लक्ष्य से आगे जाएँगे। हमारी पार्टी का रीढ़ कार्यकर्ता होता है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
कार्यक्रम मे मंडल पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष सहित बूथो के सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

चित्तौड़गढ़:बुधवार को 03 अभियार्थियों ने नामांकन किया दाखिल।

rktvnews

जयपुर:जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह आयोजित ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:05 दिसंबर 23

rktvnews

बिहार: पश्चिमी चंपारण:16 नवम्बर को जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू कार्यशाला, सेमिनार व मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

15 सितंबर को कारीसाथ और धमार PSS से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

भोजपुर:वेतन और पेंशन के लिए शिक्षा मंत्री को प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने भेजा पत्र।

rktvnews

Leave a Comment