RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/सारण (छपरा)05 अगस्त।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आहुत की गई।
बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अन्य जिलों के साथ सारण जिला के सभी 1718 राजस्व ग्रामों में भी 1 अगस्त से विशेष भूमि सर्वेक्षण के कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।16 अगस्त से 21 अगस्त की अवधि में सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का अयोजन किया जायेगा, जिसकी विस्तृत रूपरेखा तय की जा रही है। इस ग्राम सभा में सभी रैयतों एवं हितधारकों को भूमि सर्वे की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। सर्वे के दौरान रैयतों के कर्तव्यों एवं उनसे अपेक्षित दस्तावेज आदि की जानकारी भी दी जायेगी। पारदर्शिता और आवेदन के रिकॉर्ड के लिए हर प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
उच्च न्यायालय में लंबित वादों के संबंध में डीएम ने संबंधित विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे समय सीमा से पूर्व ही तथ्य विवरणी दाखिल करें।
लोक संवेदना अभियान:- लोक संवेदना अभियान के तहत सभी सरकारी अधिकारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार में उचित सम्मान प्रदर्शित करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के सभी संबंधित कार्यालयों को अपने कार्यालय को आमलोगों के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पीने का पानी, शौचालय, आगंतुकों और आम जनता के लिए बैठने की जगह और सामान्य सफाई महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यालय के बाहर शिकायत पेटी रखी जायेगी। सभी कार्यालय प्रधान हर सप्ताह प्राप्त शिकायतों की सूची बनाएंगे।
प्रत्येक कार्यालय में सरकारी पत्रों और संचार का प्रवाह नियमानुसार उचित होना चाहिए। रिकॉर्ड रखने के लिए यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सभी पत्र कहाँ जा रहे हैं।
प्रत्येक सप्ताह सभी कार्यालय के प्रधान सहायकों एवं नाजिर की बैठक की जायेगी। सभी सहायक सेवापुस्त के अंतिम पृष्ठ तथा नाजिर रोकड़ बही के अंतिम पृष्ठ की छाया प्रति लेकर बैठक में आयेंगे, ताकि यह पता चल सके कि उनके द्वारा कितना समयबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
जिला के सभी मुख्य बाजारों से अतिक्रमण को मिशन मोड में हटाया जाएगा। पिछले सप्ताह से जिला में अतिक्रमण मुक्त बाजार मिशन शुरू किया गया है। इसके लिये सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निदेश दिया गया।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी, मीडिया व सोशल मीडिया सेल का किया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:धार में बनेगा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का स्मृति स्थल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:भारतीय युवा कांग्रेस ने बिहार प्रदेश के युवाओं के लिए मेगा रोजगार मेला का किया आयोजन।हजारों को मिला रोजगार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जून 25

rktvnews

तीन दशक पहले लिखे गए नाटक ‘लाइट्स आउट’ के मुद्दे आज भी प्रासंगिक : स्मृति कालरा

rktvnews

अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से संवाद किया।

rktvnews

Leave a Comment