RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक राम ने पदभार ग्रहण किया।

सभा को संबोधित करते पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)07 जून।आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री अशोक राम के द्वारा भोजपुर जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा में हर्षोल्लास के बीच जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया गया, तत्पश्चात कार्यालय प्रांगण में लौह महिला भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष अशोक राम सहित पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ शशि कुमार सिंह, घनश्याम उपाध्याय, सत्य प्रकाश राय, जितेंद्र शर्मा, रतन धमालीया, विजेंद्र यादव ,संतोष पांडे, अशोक यादव, रजी अहमद, डॉक्टर जावेद इकबाल, अफजल हुसैन चांद, संतोष तिवारी, श्रीधर तिवारी, तीर्थ नाथ दुबे ,मोहन दुबे, रवि कुमार राम, ललन पासवान ,श्रीकांत तिवारी, राजेंद्र ओझा, बबन पांडे, राकेश त्रिपाठी ,प्रेम प्रकाश पांडे, प्रमोद राय, मुक्तेश्वर उपाध्याय, गजेंद्र चौधरी, ललन कुशवाहा ,सुनील शाह, मोहन तिवारी, निर्मल सिंह ,रसीद इमाम मिंटू, सत्यनारायण प्रसाद सिन्हा, मनमोहन ओझा ,पनग त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गांधी अमर रहे, राहुल गांधी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों का आगाज किया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक राम के द्वारा अपने कार्यालय का उद्घाटन एवं पदभार ग्रहण किया गया। जिलाध्यक्ष के सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में ही उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष अशोक राम को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही पूर्व से वंचित समाज को सम्मान दिया जाता रहा है भोजपुर में अशोक राम को जिलाध्यक्ष बनने से एक बार फिर प्रमाणित हुआ है कि कांग्रेस पार्टी में ही सभी तबके को सम्मान दिया जाता है मैं अशोक राम को जिला अध्यक्ष बनने पर तहे दिल से बधाई देता हूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ शशि कुमार सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि निचले तबके से आने वाले जुझारू एवं कर्मठ श्री अशोक राम को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।इनके इस पद पर आसीन होने से पार्टी का चौमुखी विकास होगा ,वही बिहार चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि इनके अध्यक्ष बनने से जिले में कांग्रेस का चौतरफा विकास होगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए तन मन धन से जिलाध्यक्ष के साथ रहूंगा ।कार्यक्रम के प्रारंभ में कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव एवं प्रवक्ता सत्य प्रकाश राय ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक राम, पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह एवं शशि कुमार सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि अशोक राम के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस नेताओं कि नहीं कार्यकर्ताओं की भावनाओं की जीत हुई है हम लोग कठिन परिश्रम कर अशोक राम के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत कर अपने नेता राहुल गांधी को जनहित में प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने का काम करेंगे।

Related posts

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया तरारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में बांधनी एवं एप्लिक वर्क पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनआईटी, हमीरपुर के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले ने निकाली प्रभातफेरी।

rktvnews

विश्व रेडक्रॉस दिवस की तैयारी जोर-शोर से,आरा में 8 मई को होगा साइकिल रैली और झंडोतोलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment