RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय रस्साकसी प्रतियोगिता हेतु भोजपुर से तीन खिलाड़ी चयनित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त। रविवार को राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए बिहार टग ऑफ वार टीम आगरा के लिए रवाना हो गई। भोजपुर से तीन खिलाड़ी का चयनित।आगामी 06 से 08 अगस्त 2024 तक आगरा उत्तर प्रदेश में हो रही 26 वीं सब जूनियर U – 17 राष्ट्रीय टग ऑफ वार प्रतियोगिता, 2024 – 25 के लिए बिहार के बालक टीम की घोषणा कर दी गई है। इस बात की जानकारी देते हुए ‘ टग ऑफ वार एसोसिएशन ऑफ बिहार’ के संयोजक चन्दन कुमार पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बिहार की बालक टीम का कप्तान भोजपुर के शुभम कुमार सिंह को बनाया गया है, जबकि सीतामढ़ी के कृष कुमार टीम के उपकप्तान होंगे। इसके साथ ही टीम प्रशिक्षक सह प्रबंधक के रूप में सुधाकर कुमार सिंह ( मुजफ्फरपुर) को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्री पाण्डेय ने बताया कि चयनित टीम प्रतियोगिता के लिए दिनांक 04/08/2024 को पटना कोटा एक्सप्रेस से आगरा के लिए प्रस्थान कर गई।चयनित खिलाड़ियों में सुभम कुमार सिंह,(भोजपुर) कप्तान, सूरज कुमार (भोजपुर), गोलू कुमार ( भोजपुर) कुमार, तेजस्वी राज (नवादा), वैबभ राज (सीतामढ़ी),रविंद्र कुमार राम (मधुबनी), कृष कुमार , उपकप्तान (सीतामढ़ी), नीरज कुमार (मधुबनी), सुमन ठाकुर (मधुबनी) एवं सुधाकर कुमार सिंह टीम प्रशिक्षक सह दल प्रबंधक (मुजफ्फरपुर)

Related posts

ओयो ने शुरु किए 4 सेल्फ-ऑपरेटेड होटल्स; विशेष साझेदारी के तहत 2024 में 25 नए होटल्स खोलने का लक्ष्य।

rktvnews

भोजपुर:जिले स्तर पर वृक्षारोपण में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी : डीएम

rktvnews

चतरा:निष्क्रिय खातों एवं अवादाकृत राशि की दावा प्रक्रिया हेतु जिला स्तरीय जागरूकता शिविर कल।

rktvnews

व्यंग्य:जो रगों में ही न दौड़ा, तो फिर सिंदूर क्या है🤪

rktvnews

बक्सर है दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा अभियान के अन्तर्गत दिल्ली में पंचदिवसीय द्वितीय गौ-संसद ‘।

rktvnews

Leave a Comment