RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया दो दिवसीय Cyber Hackathon 2025″ का उद्घाटन।

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं तकनीकी समाधान हेतु युवाओं के तकनीकी कौशल को प्रोत्साहित करना उद्देश्य।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)26 जून।आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं तकनीकी समाधान हेतु युवाओं के तकनीकी कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Cyber Hackathon 2025″ का आयोजन 25-26 जून 2025 को आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के परिसर में C-DAC पटना के सहयोग से किया गया है।
Cyber Hackathon 2025″ का उद्देश्य साइबर अपराधों से संबंधित समस्याओं का तकनीकी समाधान करने एवं जनमानस की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए अभिनव डिजिटल टूल्स विकसित करना है, जिससे फील्ड में कार्यरत अधिकारी इन नवाचारों का प्रयोग कर पीड़ित केंद्रित कार्यप्रणाली को अपनाते हुए आमजन को शीघ्र न्याय और राहत प्रदान कर सकें।
इस दो दिवसीय हैकथॉन का उद्धघाटन बुधवार को पूर्वाह्नन में 11:00 बजे नैयर हसनैन खान, अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्धघाटन समारोह के दौरान C-DAC पटना के निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा के साथ-साथ आर्थिक अपराध इकाई से संजय कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक (साइबर), डॉ० मानवजीत सिंह ढिल्लों, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अमरकेश डी. पुलिस अधीक्षक (साइबर), विनय तिवारी, पुलिस अधीक्षक (साइबर), राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक एवं पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई व अन्य पदाधिकारीगण आर्थिक अपराध इकाई एवं C-DAC के विशेषज्ञ तथा देशभर से चयनित कुल 14 टीमों के सदस्य उपस्थित रहें।
उद्धघाटन उपरांत अपने संबोधन में अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने प्रतिभागियों को आमजन के सहायता हेतु पीडित केन्द्रित (Victim Centric) डिजिटल टूल्स विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों के सराहना करते हुए उन्हें समाज हित में तकनीक का प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया।

हैकाथॉन की प्रमुख विशेषताएं

देशभर से कुल 302 आवेदन प्राप्त हुए।

तकनीकी मूल्यांकन उपरांत 14 टीमों का चयन किया गया जिसमें कुल 55 प्रतिभागियों में से 16 महिला प्रतिभागी शामिल हैं।

प्रतिभागियों को 24 घंटे का समय देकर वास्तविक साइबर Problem Statements का समाधान प्रस्तुत करने की चुनौती दी गई।

सभी टीम लीडरो ने स्वयं को प्रस्तुत करते हुए अपने नवाचारों का संक्षिप्त विवरण साझा किया।

प्रतियोगी छात्र देश के विभिन्न राज्यों जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलगांना, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार से आए है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIIT Kalyani, IIIT Ranchi, NIT Patna, Mahatma Gandhi Central University व अन्य तकनीकी संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया।

चयनित टीमों का Problem Statements

वॉयस फ्रॉड मिटिगेशन

AI आधारित थेट डिटेक्शन व एलिमिनेशन

डॉक्यूमेंट सुरक्षा

फिशिंग डिटेक्शन

स्पैम अलर्ट सिस्टम
फेक न्यूज विश्लेषण

बैंकिंग मनी लॉन्ड्रिंग पहचान

मोबाइल फॉरेंसिक टूल्स

VoIP कॉल्स ट्रेसिंग आदि

यह कार्यकम न केवल प्रतिभागियों को रियल टाइम साइबर चुनौतियों पर काम करने का अवसर दे रहा है. बल्कि बिहार पुलिस के साइबर नवाचार एवं जनहित सेवा जनहित सेवा की दिशा में एक मील का पत्थर भी सिद्ध होगा।
आज 26 जून को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट नवाचार प्रस्तुत करने वाली टीमों को निम्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे-

प्रथम पुरस्कार:30,000रु०/-
द्वितीय पुरस्कार :20,000रू०/-
तृतीय पुरस्कार:10,000रू०/-

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 सितंबर 24

rktvnews

सारण:शारदीय खरीफ महा अभियान कार्यशाला का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

छपरा:चुनाव कराना पूर्णतः टीम वर्क का कार्य है. इसके लिए आपसी समन्वय और तालमेल बहुत आवश्यक है: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

नव नालंदा महाविहार में विश्व हिंदी दिवस पर जापानी बौद्ध धर्म पर विशेष व्याख्यान।

rktvnews

दरभंगा:जनता दरबार में डीएम ने कई मामलों का किया समाधान।

rktvnews

सॉस लैब्स ने एआई-ड्रिवन टेस्ट ऑटोमेशन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में खोला आरएंडडी (R&D) हब

rktvnews

Leave a Comment