RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुरा महादेव मंदिर पर संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

शिव भक्तों की यात्रा सरल और सुगम बनाए जाने के लिए संबंधित को दिए निर्देश।

सड़क, साफ सफाई ,पानी , चिकित्सा, सुरक्षा, प्रकाश की रहे पर्याप्त व्यवस्था।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 जून।जनपद बागपत की तहसील बागपत के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला दिनांक 21 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक संपन्न होने जा रहा है इस मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से ही करते हैं कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पुरामहादेव मंदिर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ,पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने अन्य अधिकारियों के साथ पुरा महादेव मंदिर परिसर पर मेले की तैयारीयों के संबंध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कावड़ यात्रा से संबंधित किसी भी शिव भक्तों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए कावड़ यात्रा को सरल और सुगम बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारी कटिबंध रहे उन्होंने कहा कावड़ मार्ग पर विद्युत पोलों पर पन्नी अवश्य लग जाए जो ट्रांसफार्मर रखे हैं उनके चारों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग हो जानी चाहिए मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था अवश्य रहें, कावड़ मार्ग पर साफ सफाई के निर्देश सड़क व्यवस्थित तरीके से हो, प्रकाश व्यवस्था, पानी, सड़क सुरक्षा साफ सफाई चिकित्सा आदि की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो उन्होंने मंदिर मेला परिसर का भी निरीक्षण किया और उन्होंने कावड़ मार्गों का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया की पानी के टैंक मोबाइल टॉयलेट मेला परिसर में लगे हो उन्होंने साफ सफाई के भी निर्देश दिए उन्होंने कहां की कावड़ मार्ग पर जितने भी गांव हैं उन मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था रहनी चाहिए सभी हैंडपंप सुचारू अवस्था में चलते रहें कावड़ मार्ग।के दोनों तरफ की झाड़ी अवश्य कट जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कावड़ मार्ग व मेला परिसर में साइनेज बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए ।
स्वास्थ्य विभाग को प्राइवेट अस्पतालों जगह-जगह स्वास्थ्य सेवाएं देने मेले परिसर में अस्पताल बनाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्राइवेट अस्पतालों की जल्द से जल्द सूची उपलब्ध कराई जाए जिससे कि क्यू आर कोड बनाया जा सके।
खाद सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया कि सभी महिला परिषद में लगने वाले दुकानों पर रेट लिस्ट हो खाद्य पदार्थों के नियमित रूप से जांच की जाए।
मेले में आने वाले श्रद्धालु एवं समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा मंदिर में उत्तरी द्वारा पूर्व में पश्चिम द्वार पर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश दिए।
अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था मेल परिषद में की जाएगी दुकानों पर भंडारों में प्रज्ञा गैस सिलेंडर का प्रयोग होता है जिससे आग लगने का वह रहता है ऐसी स्थिति में बचने हेतु पर्याप्त मात्रा में अग्नि सामान यंत्रों बालू की बाल्टी आदि की व्यवस्था अग्नि सामान अधिकारी द्वारा मंदिर समिति एवं जिला पूर्ति अधिकारी के सहयोग से कराई जानी है ।
कावड़ मार्ग पर जो सड़क क्षतिग्रस्त है उन्हें तत्काल टूरिस्ट कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इनका पेज वर्क कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

पवित्र श्रावण मास की पौराणिक कांवड़ यात्रा में भोलेनाथ के समस्त भक्तों का जनपद बागपत में हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ,एसडीएम बड़ौत मनीष कुमार यादव ,डिप्टी कलेक्टर अधिशासी अधिकारी भावना सिंह, अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री, अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सक्सेना मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: डीएम ने विश्वामित्र होटल बक्सर में पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों का किया स्थल निरीक्षण,कार्य प्रगति पर असंतोष,कारण बताओ नोटिस का निर्देश।

rktvnews

त्यौहार विशेष:हरियाली तीज: परंपरा की जड़ें और आधुनिकता की डालियाँ।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान कृष्ण के दर्शन किए।

rktvnews

दरभंगा:सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारीयों को साथ डीएम व एसएसपी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : उप मुख्य पार्षद व उसके पति के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय स्थापना दिवस पर भारत की जलवायु तैयारी संबंधी प्रमुख पहल घोषित किए।

rktvnews

Leave a Comment