RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

अमित सोनी की नई फिल्म “क्राइम कॉमेडी कर्मा “हुई लॉन्च।

भोपाल के अमित सोनी की नई फिल्म क्राइम कॉमेडी कर्मा में “बेबी का बाबू”किरदार किया जा रहा है बहुत पसंद।

भोपाल /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)10जुलाई।कला क्षेत्र में क्राइम कॉमेडी कर्मा हंगामा ओटीटी पर लॉन्च हुई है ,जिसके डायरेक्टर प्रभात सचदेव हैं राइटर फहराद सामजी है जिन्होंने हाउसफुल 3,4,किसी का भाई किसी की जान , बच्चन पांडे , एंटरटेनमेंट जैसी काफी हिट फिल्में दी हैं , उन्होंने इस फिल्म में एक किरदार भी निभाया है।इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है अमित सोनी , ऐश्वर्या राज भाकुनी ,मुकेश गुप्ता और जैज़ ने।
अमित सोनी ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ से की। उसके बाद उन्होंने ‘एनआरआई दूल्हा’ फिर डीडी नेशनल का ‘ना हारेंगे हौसला हम’, ‘बेटा भाग्य से बिटिया सौभाग्य से’ किया। इसके बाद *स्टार प्लस* के प्रसिद्ध सीरियल *‘ये है मोहब्बतें’* की सफलता से उन्हें सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका और सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए एक प्रतिष्ठित छवि मिली। ‘फियर फाइल्स’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘सलाम इंडिया ’, ‘ श्रीमद् भागवत महापुराण ’, ‘परम अवतार श्रीकृष्ण ’ जैसे सीरियल में उनके दमदार अभिनय को देश और दुनिया में सराहना मिल चुकी है। यही नहीं, उनकी ‘शुद्धि’ फिल्म मैनचेस्टर लिफ्ट ऑफ फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पाइनवुड अवार्ड के लिए चयनित हुई है, जिसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 13 अवॉर्ड मिले,एम एक्स ओटीटी पर भी उनकी एक शॉर्ट फिल्म “साइड मिरर” है।
अमित के अब तक 5 सॉन्ग्स रिलीज़ हुए हैं जो शाहिद माल्या , तृप्ति शाक्य , अक्षरा सिंह जैसे फैमस सिंगर्स के साथ टी -सीरीज और जी म्यूजिक से लॉन्च हुए हैं।
अभी अमित सोनी ने एक सॉन्ग और वेबसरीज कंप्लीट की है जो जल्दी ही रिलीज़ होगी।

Related posts

भोजपुर:नगर रामलीला समिति की बैठक मुख्य संरक्षक रामकिंकर दास की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चतरा आगमन को लेकर बैठक।

rktvnews

सेवा सदन में चोरी!1 लाख 50 हजार रुपए नगद ले उड़े चोर।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा।

rktvnews

Leave a Comment