RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:औधोगिक क्षेत्र में अब लगेंगे फैक्ट्री, लोगो को मिलेगा भरपूर रोजगार:विशाल प्रशांत

पीरो/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31अक्टूबर। तरारी विधानसभा क्षेत्र में औधोगिक क्षेत्र घोषित कराने के बाद अब हमारी प्राथमिकता है कि यहां जल्द से जल्द सारी प्रक्रिया पूरी कर फैक्ट्री लगवाई जाए और इसके लिए मैं कई निवेशकों से बात भी किया हूँ ताकि हमारे क्षेत्र के लोगो को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। हम हवा में बात नही करते बल्कि उसे जमीन और उतारने का काम करते है। उसी तरह खेलो इंडिया के तहत खेल के क्षेत्र में तरारी को अग्रणी बनाने के लिए भी कार्य शुरू हो गया है। अब सिर्फ यहां के ही नही बल्कि बाहर के खिलाड़ी भी आकर हमारे यहां के बच्चो को विभिन्न खेल का प्रशिक्षण देंगे। उससे भी जिन्हें खेल में रुचि है वह खेल के माध्यम से क्षेत्र का विकास करेंगे। हमने जन शिकायत निवारण केंद्र के माध्यम से आप सबकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया है ताकि लोगो को सरकारी दफ्तर का चक्कर न लगाना पड़े। गरीबो भूमिहीनों को मैंने कम समय मे ही भूमि उप्लब्ध भी करवाया है वही जरूरतमंदों को इंदिरा आवास के माध्यम से मकान भी बनवाने का काम किया गया है। मैं आपके हर सुख दुख में हमेसा खड़ा रहा हूँ। क्षेत्र को मात्र 9 माह में ही विभिन्न मद में 950 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च करवाकर विकास के मामले में चकाचक कराने की दिशा में अग्रसर हूँ। इस विकास के रफ्तार को और तेजी देने के लिए आप सभी का साथ जरूरी है। उक्त बातें राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने गुरुवार को अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान लोगो से कही। इन्होंने लोगो से जात पात से ऊपर उठकर विकास के लिए 6 नवम्बर को एक एक मत कमल के फूल छाप जो ईवीएम में नम्बर 2 पर है देने का अपील किया।
भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने सिकरहट्टा पंचायत के हरपुर,दारीडीह,बीरबल टोला, मुड़वा टोला, बागर, सिकरहट्टा,मोपति, मोआप खुर्द पंचायत के सवना, सहियारा, बेराई,नारायणपुर, बाजार टोला, मोआप खुर्द,ओरसी, तथा बसौरी पंचायत के बसौरी,बाल टोला, पटखौली, निर्भय डीहरा,लबना, बसौरी तथा गाजोडीह में जनसम्पर्क किया। इस दौरान एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता गण, समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे।भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र यादव ने चुनावी जनसम्पर्क अभियान की समीक्षा राजग कार्यकर्ताओ से किया और जनसम्पर्क तथा प्रचार प्रसार तेज करने के लिए निर्देश दिया।रालोमो नेता संतोष चंद्रवंशी ने भी कई गावो में जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा लोगो से भाजपा प्रत्यशी विशाल प्रशांत को वोट देने का अपील किया।जदयू के प्रदेश सचिव मनोरंजन गिरी ने कई ब्राह्मण गाँवो का दौरा कर एक एक मत भाजपा प्रत्याशी को देने का अपील किया।

Related posts

भोजपुर:निःशुल्क नेत्र जांच का हुआ आयोजन।

rktvnews

नारी शक्ति सम्मान:महिला सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य पर कार्य करने वाली “डॉ चंचल शर्मा” एक मिशाल।

rktvnews

भोजपुर: राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम /वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर: भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

पिथौरागढ़: मिठाई और मीट दुकानदार पर लगा जुर्माना।

rktvnews

Leave a Comment