RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:वोटबंदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने जिले में किया चक्का जाम।

गरीबों-वंचितों को मताधिकार से वंचित करने के खिलाफ सड़क पर उतरे आरा सांसद सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन सहित कई पूर्व विधायक।

जगदीशपुर में जाम कर रहे आंदोलकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)9 जुलाई।आज बिहार में मतदाता सूची का गहन पुनिरिक्षण वापस लेने व मोदी सरकार के 4 श्रमकोड के खिलाफ इंडिया गठबंधन के आह्वान पर संपूर्ण भोजपुर का चक्का जाम रहा। शहर से लेकर गांवों तक चक्का जाम रहा। आरा, अगिआंव, सहार, बड़हरा, कोईलवर, सन्देश, तरारी, पीरो गड़हनी, चतपोखरी, जगदीशपुर, बिहियाँ, शाहपुर सहित सभी प्रखण्डों में भाकपा – माले व गठबंधन के नेता कार्यकताओं ने चक्का जाम किया। नेताओं ने बताया की जाम में भोजपुर की जनता का अपार समर्थन मिला।
आंदोलनकारियों ने कहा की बिहार के करोड़ों गरीबों का मताधिकार छीनने की भाजपाई साज़िश नहीं चलेगी , युवाओं से वोट का अधिकार छीनना बंद करो, करोड़ों प्रवासी मजदूरों की वोटबंदी नहीं चलेगी, दलित–पिछड़े–अकलियतों की वोटबंदी पर तत्काल रोक लगाओ, महिलाओं की वोटबंदी तत्काल खत्म करो, गरीबों की वोटबंदी का मौन समर्थन क्यों ? भाजपा –जद(यू) शर्म करो, गरीबों की वोटबंदी पर चुप्पी क्यों? जीतन राम मांझी – चिराग पासवान जवाब दो चुनाव हड़पने की कोशिश, मोदी–नीतीश बंद करो,व लोकतंत्र – संविधान की बुनियाद पर हमला बंद करो, मतदाता गहन पुनरीक्षण के बहाने बिहार पर हमला बंद करो आदि अपने मांगों का नारा लगाया।
आरा में सुबह 7 बजे से आरा – पटना मुख्य मार्ग को भाकपा – माले व इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जाम कर दिया। यह जाम लगभग 4 घंटे तक रहा। आरा में महागठबंधन के नेताओं ने ज़ीरो माइल के पास आरा – सासाराम, आरा – मोहनिया मुख्य मार्ग को घन्टो जाम किया।
आरा स्टेशन परिसर से महागठबंधन के सैकड़ो की संख्या में मार्च निकाला यह मार्च नवादा, मठिया, शिवगंज, जेल रोड, गोपाली चौक, टाउन थाना होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचा। जहां कई नेताओं ने सम्बोधित किया।
इस का नेतृत्व भाकपा – माले केंद्रीय कमिटि सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, जिला प्रभारी सचिव रमेश सिंह, राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी, राज्य कमिटी सदस्य सुधीर कुमार, विजय ओझा, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, जिला कमिटी सदस्य संगीता सिंह, राज नाथ राम, नंद जी, दीनानाथ सिंह, विष्णु ठाकुर, अमित कुमार बंटी, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, निरंजन केशरी, विशाल कुमार, विकाश कुमार, शिवमंग सिंह, रौशन कुशवाहा सहित कई नेता शामिल थे।
राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव पूर्व विधायक विजेंदर यादव, अरुण यादव, युवा नेता शैलेन्द्र राम, अदीब रजीवी सहित वीआईपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद सहित अन्य दलों के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

पीरो – आरा – सासाराम लोहिया चौक पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चक्का जाम रहा। जहाँ सभा किया गया। जिसका संचालन चंद्रदीप सिंह पूर्व विधायक व माले प्रखण्ड सचीव ने किया व मदन यादव पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष ने अध्यक्षता किया। जिसमे मुख्य रूप से मनीर आलम , रामानुज , दिनेश्वर राम, हरेराम यादव, पूर्व मुखिया देवराज सिंह, इंद्रदेव यादव, हरेराम राय, मुकेश कुमार और कुणाल सिंह, दूधनाथ पासवान, रामबाबू चन्द्रवँशी शामिल थे।
बड़हरा के कोल्हरामपुर में कोईलवर – बबुरा रोड को लगभग 2 घण्टे तक जाम किया गया। जिसमें माले नेता विजय यादव ,पवन राम, विनोद यादव, जिम्मेदार राय, वीआईपी के विनोद जी ,राजद के राम तपस्या राय ,नंद जी ,पूर्वी बबुरा पंचायत के सरपंच रामाशंकर राय ,रामबाबू राय सच्चिदानंद राय ,बिट्टू कुमार , रणवीर सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम में भाग लिया

तरारी में तरारी प्रखण्ड मुख्यालय पर चक्का जिस्म किया गया। जिसका नेतृत्व माले प्रखण्ड सचिव उपेन्द्र भारती, रामदयाल पंडित, नीतीश कुमार, पिंटू कुमार, रामवचन रस्म, राजेश राम सहित कई नेताओं ने किया। मोपति मेला मोड़ को लगभग 2 घण्टे जिस्म किया गया, जिसमे माले राज्य कमिटी सदस्य, जिला कमेटी सदस्य रंजन पासवान,कामता प्रसाद सिंह,कृष्णा प्रसाद गुप्ता, बलिराम सिंह यादव,ददन पासवान, जनेश्वर सिंह,मोहर्रम अंसारी, बहादुर यादव,राजद के ओर से पूर्व जिला परिषद सदस्य उपेंद्र यादव, दीपक यादव, थे। फतेपुर में पीरो – बिहटा पथ को जाम किया गया। जिसका नेतृत्व माले नेता जमाल असरफ, कमेंद्र कुमार, काशी नाथ राम, अयोध्या राम, मैनुद्दीन अंसारी विजेंदर सिंह ने किया।
सहार में नासरीगंज – सक्कड़ी हाइवे को सहार चौक पर घन्टोजाम किया गया जिसका नेतृत्व दिलीप पासवान प्रखण्ड सचिव माले, जिला कमिटी सदस्य रामकिशोर राय, मदन सिंह, अजित पासवान, रामदत्त राम , इमरान अंसारी, दीपक कुमार ने किया।
संदेश में संदेश चौक को घन्टो जिस्म किया गया। जिसका नेतृत्व माले प्रखण्ड सचिव जित्तन चौधरी, जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव, नीलम कुंवर, भरत सिंह, संजय गुप्ता, भगवती चौधरी, बीरबल यादव ने किया।
अगिआंव में अगिआंव मोड़ को घन्टो जाम किया गया। इस चक्का जाम में प्रखंड सचिव भोला यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर यादव,RYA जिला सहसचिव अखिलेश गुप्ता,दसई राम,विष्णु मोहन,सुनील पासवान,अमित यादव,भूषण यादव,बिनोद सिंह,नागेंद्र यादव,अप्पू यादव,भगीरथ राम,आज़ाद राम,नफीस अहमद,अजय राम,कृष्णा पासवान,अजय मेहता,भुलेटन चौदरी,रमेश यादव,धीरा,सहित दर्जनों नेता शामिल थे।

चरपोखरी में आरा – सासाराम को कई घन्टो तक जाम रखा गया। जिसका नेतृत्व माले प्रखण्ड सचिव महेश प्रसाद , टेंगर राम, मकबूल आलम, रंजीत यादव,रामेश्वर यादव, रामनाथ राम , अलीहसन,रामभरोश सिंह,शिवकुमार सुमन और राजद के मनु यादव ,उपेंद्र यादव ने, सतनारायण यादव,विमल यादव,और तमाम ग्रामीण जनता ने किया।

गड़हनी में गड़हनी बाज़ार पर आरा-सासाराम स्टेट हाइवे किया जाम! जिसकी अध्यक्षता राजद नेता श्री निवास यादव और संचालन भाकपा-माले, गड़हनी के प्रखंड सचिव राम छपित राम ने किया। जाम में गड़हनी के राजद प्रखंड अध्यक्ष मो.सोनू उर्फ निक्कू,राजद नेता भिखारी राम,माले नेता जनकवि निर्मोही जी,अवधेश पासवान,रामायण यादव,सम्राट जी,हरिनारायण साव,राम बाबू यादव,देवेंद्र यादव,गड़हनी प्रखंड प्रमुख विनोद यादव,पिंटू यादव,मनोरंजन यादव,अरुण यादव,योगेंद्र महतो,भगीरथ यादव,मुन्ना यादव,प्रदीप जी समेत सैकड़ो महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रहे।
जगदीशपुर में जगदीशपुर के नया टोला में आरा मोहनीय मुख्य मार्ग का चक्का जाम रहा, जिसका नेतृत्व माले प्रखंड सचिव कमलेश यादव,भाकपा माले बिहार राज्य कमिटी सदस्य इंदु सिंह, आइसा जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, इनौस सचिव राजू राम, उमेन्द्र प्रसाद, आनंद कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस ने सभी आंदोलनकारी को गिरफ्तार किया।
बिहियाँ में जगदीशपुर रोड को बिजली पावरग्रिड के पास तिन घंटे तक जाम रखा गया। जाम में महागठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल थे । भाकपा माले के ओर से अरविंद कुमार,धिरज कुमार, आनंद प्रकाश शर्मा, दिनानाथ राम, फिरोज अंसारी, पन्नालाल राम ईश्वर चंद पासवान, कमलेश गोस्वामी, लालपति यादव , अख्तर आलम समेत अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
शाहपुर में महागठबंधन के नेतृत्व में बक्सर – आरा हाइवे पर चक्का जाम किया गया जिसका अध्यक्षता राजद नेता शिवप्रशन यादव ने किया और संचालन भाकपा माले शाहपुर के प्रखंड सचिव कॉमरेड हरेंद्र सिंह ने किया चक्का जाम में आइसा नेता जयशंकर सहित महागठबंधन के सभी दलों के नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

चक्का जाम को सम्बोधित केते हुए नेताओं ने कहा

जाम को सम्बोधित करते हुए आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि भाजपा की सरकार जा रही है। भाजपा गरीब – वंचितों से डरी हुई है। वह जानती है कि जिन गरीबों को रोजगार नही मिल रहा है, महंगाई का मार झेल रहें हैं जिनके बहु – बेटियों का इज्जत भाजपा सरकार में सुरक्षित नही है। वे भाजपा के खिलाफ हो गए है । इस हताशा में चुनाव आयोग के द्वारा इन गरीबों का मतदाता सूची से ही नाम कटाव रही है ।
उन्होंने कहा चुनाव आयोग द्वारा नागरिकों का नागरिकता साबित करने का अधिकार किसने दिया? चुनाव आयोग का मतलब हर एक मतदाता का नाम जोड़ना होता था पहली बार मतदाता अपने नाम जोड़वाने के लिए डर डर भट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी और नितीश इन्ही के वोटों से आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने हुए हैं तो क्या कल ये मतदाता वैध थे और आज अवैध हो गए? अगर ये मतदाता अवैध हैं तो आप भी अवैध प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री है। आप इस्तीफा दीजिए।
जाम को सम्बोधित करते हुए शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि नोटबंदी की तरह ही यह गरीबों की वोटबंदी है। यह गरीबों के वोट देने के संविधान से हासिल अधिकार को छीनने की साजिश है। गरीबों के अधिकार पर हो रहे इतने बड़े हमले के समय उनका वोट हथियाने को आतुर भाजपा – जदयू और यहां तक कि खुद को दलितों की पार्टी कहने वाली लोजपा – हम जैसी पार्टियों की चुप्पी क्यों? उन्होंने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि चुनाव में आपको वोट चाहिए दलित गरीबों का और आज आपके गठबंधन की सरकार ने उनके नागरिकता और उनके संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है तो आप चुप क्यों हैं?
राजू यादव केंद्रीय कमिटी सदस्य ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम के रही है।
बिहार गरीबो और भूमिहीनों का राज्य है। आप चले जाइए मांझी तोला में जहाँ किसी के पास जन्म प्रमाणपत्र नही होगा उनके पास जो भी होगा उसे चुनाव आयोग नही मान नही रहा है। चुनाव आयोग का काम है चुनाव करना और ये चले हैं बिहारियों का नागरिकता जांचने। बिहार की जनता ऐसे भगवाधारी चुनाव आयोग को ही खारिज करती है।
जाम को सम्बोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिहार में जो हो रहा है, वह भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार हो रहा है,जनता अपने मताधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरी है ,बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) भारत के चुनावी इतिहास में एक अभूतपूर्व और चिंताजनक घटना है। यह न केवल असंवैधानिक है, बल्कि करोड़ों लोगों के मताधिकार को संकट में डालने वाला है। इससे पहले ऐसा कोई उदाहरण देश के किसी भी राज्य में नहीं देखने को मिला।

Related posts

महेंद्रगढ़:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सुनीं शिकायतें!80 फ़ीसदी शिकायतें रास्तों पर अवैध कब्जों से संबंधित।

rktvnews

शराब माफियाओं की शामत आई😫 रेल थाने ने की है कड़ाई।

rktvnews

भोजपुर: नए साल पर बखोरापुर मंदिर में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब,सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार सरस मेला: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने किया मेले का अवलोकन।

rktvnews

क्या है?एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025,जानिए आरा सिविल कोर्ट में कार्यरत भारत सरकार के अधिवक्ता अतुल प्रकाश से।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कई योजनाओं का किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment