RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मासूम जनता को गुमराह करने का प्रयास न करें राजद नेता:राघवेंद्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर। बड़हरा विधानसभा के विधायक और एनडीए समर्थित प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान के द्वारा महागठबंधन के नेताओं पर करारा प्रहार बोला है। उन्होंने बड़हरा के जनता पर राजद नेताओं द्वारा गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राजद के कुछ नेताओं द्वारा आयोजित रूप से उनके छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है, हालांकि, जनता इस बात को भली-भांति समझती है। और महागठबंधन के नेताओं का पर्दाफाश अपने वोट के माध्यम से 6 नवंबर को ही कर देगी। जनसंपर्क के दौरान सिंह ने कहा कि मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक करियर में हमेशा जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया है। लेकिन विपक्षी नेताओं के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है तो अब मेरी छवि खराब करने कि भरपूर प्रयास कर रहे हैं।
बुधवार को एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क गनौली,सिन्हा, लक्ष्मीपुर,गजियापुर, छिनेगांव,मरहा,कवल छपरा, संजोयल,ज्ञानपुर सेमरिया, नथमलपुर,महुदही,सबलपुर बखोरापुर, नेकनामटोला आदि दो दर्जन से अधिक गाँवो मे जनसंपर्क किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे क्षेत्र की जनता ने पूर्ण समर्थन दिया और विश्वास दिलाया कि बड़हरा से फिर हमलोग राघवेन्द्र प्रताप सिंह को अपना प्रतिनिधि चुनेंगे और बिहार मे एनडीए का सरकार बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान एनडीए कार्यकर्ता और सैकड़ो जनता शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:पुण्यतिथि पर पौधारोपण सच्ची श्रद्धांजलि : पर्यावरणविद् सुदामा

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले को दी 210 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल , अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नही : राकेश ओझा

rktvnews

भूमि अधिग्रहण के बाद ओल्ड एज होम का निर्माण शुरू हो जाएगा: धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:यूको बैंक ने स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment