RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बीएलए की अनिवार्य रूप से करें नियुक्ति:मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के बारे में दी गई जानकारी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )29 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जयपुर में बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री महाजन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की एसआईआर की तारीखों की घोषणा कर दी है इसमें राजस्थान भी शामिल हैं। प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजस्थान में बूथ लेवल एजेंट के नियोजन की कार्यवाही बहुत पहले से ही प्रारंभ होने के कारण फेज-2 के सभी राज्यों में से राजस्थान में सर्वाधिक बूथों पर बीएलए नियोजित किए जा चुके हैं। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उन्होंने आग्रह किया है कि वे अनिवार्य रूप से शेष रहे बूथों पर भी अपने बीएलए नियुक्त कर दें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होते ही मतदाता सूची फ्रीज कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर सभी राज्यों की विगत एसआईआर मतदाता सूची को देखा जा सकता है। इसके अलावा मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान election.rajasthan.gov.in की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान तीन बार बीएलओ घर-घर जाकर वर्तमान मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे। राजस्थान में अब तक 70% मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है जो निकट भविष्य में 85 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इसलिए उन्हें किसी भी तरह का दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाना होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एन्यूमरेशन फार्म भरने में यदि कोई व्यक्ति मिथ्या घोषणा करता है तो यह जुर्माने या कारावास से दंडनीय है।
बैठक के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
श्री महाजन ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस बीच 28 से 3 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्र मुद्रण से संबंधित कार्य किए जाएंगे। बीएलओ द्वारा 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। दावे व आपत्तियों के आवेदन 9 दिसंबर से 9 जनवरी 2026 तक लिए जाएंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 7 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

Related posts

कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की की घोषणा होने पर भाजपा भोजपुर द्वारा मिठाई बाँटकर खुशियां मनाई गई।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता से अभ्यर्थियों के व्यय की होगी प्रभावी निगरानी, निरीक्षण,सत्यापन एवं नियंत्रण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

पवना निवासी कपड़ा व्यवसायी बिनोद केशरी के दुकान पर हमला करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी हो-व्यवसायी संघ

rktvnews

गढ़वा:पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन।

rktvnews

बागपत:दाहा ड्रग वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, 18 दवाइयों के औषधि निरीक्षक ने सैंपल भेजे लैब।

rktvnews

भोजपुर: सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment