RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिले में संचालित समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले योजना, आंगनबाड़ी सेवाओं तथा पोषण कार्यक्रमों की स्थिति पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गई।
उपायुक्त ने मातृ वंदना योजना में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर स्पष्ट नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिनों के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। सावित्री बाई फुले योजना के अंतर्गत 18-19 वर्ष की सभी पात्र युवतियों के लंबित आवेदनों को शीघ्र सीडीपीओ लॉगिन से स्वीकृत करने और आगामी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान व्यापक जन-जागरूकता के साथ अधिक आवेदन संग्रहित करने के निर्देश दिए।
सेविका-सहायिका के रिक्त पदों को अगली बैठक से पूर्व भरने तथा सभी पेंडिंग कार्यों को समयसीमा में पूर्ण कर प्रखंड स्तरीय समीक्षा की प्रतिलिपि जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। लगातार असंतोषजनक कार्य करने वाली सेविकाओं के विरुद्ध स्पष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए तीन बार चेतावनी के बाद चयनमुक्त करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस हेतु अनुमानित बजट उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण के संबंध में एक सप्ताह के अंदर ग्राम सभा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। बैठक से लगातार अनुपस्थित रहने पर चतरा ग्रामीण की CDPO से स्पष्टीकरण तथा जवाब तलब किया गया।
समर अभियान के तहत कुपोषित बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग को सख्ती से सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को एमटीसी केंद्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों के नियमित भर्ती व मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, जिला क्षेत्रीय प्रबंधक (समर अभियान) शंभू बड़ाईक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

Related posts

सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता सच्चिदानंद मौर्य के पुत्र के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

हिमांचल प्रदेश: मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम के बच्चों संग मनाई दीपावली।

rktvnews

बागपत प्रशासन की पहल पर लगा विशेष कैम्प, एक कोने पर हुई जांच तो दूसरे पर बना प्रमाण पत्र।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:होटल जायेका में आयुष्मान भारत (डिजिटल) मिशन के अन्तर्गत कार्यशाला कि हुआ आयोजन।

rktvnews

नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment