RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा राज्य मंत्री केन्या और मेडागास्कर का दौरा करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 जून।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल 23 से 26 जून, 2025 तक केन्या और मेडागास्कर की यात्रा पर रहेगा। रक्षा राज्य मंत्री इस दौरे के पहले चरण में 23 जून को ताइता-तवेटा काउंटी में स्मारक स्तंभ (भारत और केन्या के शहीद सैनिकों के सम्मान में समर स्मारक) के संयुक्त अनावरण के लिए केन्या की यात्रा करेंगे। संजय सेठ दूसरे चरण में 26 जून को एंटानानारिवो में मेडागास्कर की स्वतंत्रता की 65वीं वर्षगांठ और मालागासी सशस्त्र बलों के गठन के समारोह में भाग लेने के लिए मेडागास्कर का दौरा करेंगे।
भारत और केन्या समुद्री पड़ोसी राष्ट्र हैं। दोनों देशों के बीच समकालीन संबंधों की विशेषता उच्च स्तरीय आदान-प्रदान, मजबूत व्यापार एवं निवेश, केन्या से चिकित्सा मूल्य यात्रा और व्यापक जन-जन संपर्क हैं। दोनों देशों के बीच उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष की एक साझा विरासत रही है। कई भारतीयों ने केन्या के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और उसका सहयोग किया।
भारत और मेडागास्कर के बीच भी बहुआयामी संबंध हैं, जो ऐतिहासिक संबंधों, साझा मूल्यों व क्षेत्रीय स्थिरता तथा विकास के प्रति वचनबद्धता पर आधारित हैं। यह साझेदारी राजनीतिक, सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक क्षेत्रों में फैली हुई है, जो पारस्परिक विकास एवं सहयोग के लिए साझा दृष्टिकोण को उजागर करती है।
दोनों अफ्रीकी देशों की यह यात्रा केन्या के रक्षा मंत्रालय के कैबिनेट सचिव (रक्षा मंत्री, केन्या) और मेडागास्कर के मिनिस्टर ऑफ आर्म्ड फोर्सेस के निमंत्रण पर हो रही है।

Related posts

मोबाइल एक नशा है।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:तिरहुत प्रमंडल के नवपदस्थापित आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने संभाला पदभार।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरसात प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सद्भाव वातावरण में मानने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छिन्दवाड़ा में 178.26 करोड़ रुपए के 347 विकास कार्यों की शुरूआत।

rktvnews

सिवान:जिलाधिकारी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं धरती आबा- जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत अंबेडकर भवन में की गई।

rktvnews

Leave a Comment