RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने चौमूं बायपास पर रोडवेज व निजी बसों का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)26 अक्टूबर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. बैरवा ने शनिवार को सीकर प्रवास से जयपुर लौटते समय चौमू बायपास पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों तथा दो निजी स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बसों में पाई गई कुछ तकनीकी एवं संचालन संबंधी कमियों की जानकारी चालक एवं परिचालक को दी गई तथा उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बसों का नियमित निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जैसलमेर जैसी किसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सड़क परिवहन सेवाएं आधुनिक, सुरक्षित और जनहितकारी बनें।

Related posts

भोजपुर:एमएलसी प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में कल होगा माले के जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

नौसेना के पायलटों ने आईएनएस विक्रांत पर एलसीए (नौसेना) की लैंडिंग की

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में शामिल हुए।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय,भोजपुर ने मजदूर दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की।

rktvnews

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री और राज्य मंत्री ने थीम “एडवांटेज भारत: भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे भारतीय रसायन एवं पेट्रोरसायन” के साथ इंडिया केम के 13वें संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment