RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF), मणिपुर सरकार और भारत सरकार के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते के बाद मणिपुर के नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट मणिपुर (NRFM) के नेता/कैडर हथियारों सहित UNLF में शामिल हुए।

नई दिल्ली/04 दिसंबर।यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF), मणिपुर सरकार और भारत सरकार के बीच 29 नवंबर, 2023 को हुए शांति समझौते के बाद नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट मणिपुर (NRFM) के लगभग 25 नेता/कैडर, मेजर बोइचा (NRFM के सेना-उप-प्रमुख) के नेतृत्व में 25 हथियारों के साथ 02 दिसंबर, 2023 को UNLF में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही संगठन के अधिकांश सदस्य हिंसा छोड़ समाज की मुख्यधारा में सामिल हो गए हैं। इस घटनाक्रम से मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के मोदी सरकार के प्रयासों को गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि एनआरएफएम (पुराना नाम-यूनाइटेड रिवोल्यूशनरी फ्रंट) का गठन 11 सितंबर, 2011 को केसीपी (एक मैतेई यूजी संगठन) के तीन गुटों के कैडरों द्वारा किया गया था।
इसके वरिष्ठ नेता पड़ोसी देश के ठिकानों से काम करते थे और मणिपुर घाटी के विभिन्न हिस्सों में हिंसा और जबरन वसूली में शामिल थे। इस घटनाक्रम से अन्य मैतेई यूजी संगठनों को शांति प्रक्रिया में शामिल होने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को आगे रखने के लिए प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। साथ ही, इससे मोदी सरकार के ‘उग्रवादमुक्त और समृद्ध पूर्वोत्तर’ के सपने को साकार करने में सहायता मिलेगी।

Related posts

गढ़वा में NCORD कमिटी की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव ने ‘आईबीएम सेंटर फॉर द बिजनेस ऑफ गवर्नमेंट’ द्वारा आयोजित बैठक में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारकों के समक्ष “सीपीजीआरएएमएस : ए फाउंडेशन फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट” प्रस्तुत किया।

rktvnews

बिहिया स्टेशन से लावारिस हालत में बैग से देशी शराब बरामद।

rktvnews

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश,14 मई को करेंगे पदभार ग्रहण।

rktvnews

बिहार:जलजमाव की समस्या से निपटने से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें : मंत्री जिवेश कुमार

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी है चन्द्रभागा नदी के चैनलाइजेशन से संबंधित बैठक में हुई शामिल।

rktvnews

Leave a Comment