RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

सेना प्रमुख बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना।

RKTV NEWS/05 जून।थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे 05 जून 2023 से 06 जून 2023 तक बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख बांग्लादेश के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, जहां वे भारत-बांग्लादेश रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
6 जून को थलसेनाध्यक्ष बांग्लादेश सैन्य अकादमी (बीएमए), चटोग्राम में 84वें लॉन्ग कोर्स के अधिकारी कैडेटों की पासिंग आउट परेड (पीओपी) की समीक्षा करेंगे। परेड के दौरान, सेना प्रमुख बीएमए से पासिंग आउट कोर्स के सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट (विदेशी मित्र देशों से) के लिए स्थापित ‘बांग्लादेश भारत मैत्री ट्रॉफी’ प्रदान करेंगे। इस वर्ष की पहली ट्रॉफी तंजानिया के ऑफिसर कैडेट एवर्टन को प्रदान की जा रही है। यह ट्रॉफी पासिंग आउट कोर्स के सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट के लिए दिसंबर 2021 में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में स्थापित ‘बांग्लादेश ट्रॉफी और मेडल’ के परस्पर आदान-प्रदान में स्थापित की गई है। गौरतलब है की सेना प्रमुख 10 जून 2023 को आईएमए, देहरादून में पीओपी की समीक्षा करेंगे और बांग्लादेश मेडल और ट्रॉफी प्रदान करेंगे।
इस कार्यक्रम के अलावा, सेना प्रमुख बांग्लादेश के वरिष्ठ सहयोगी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे और बांग्लादेश के सेना प्रमुख और सशस्त्र बल विभाग के चीफ ऑफ स्टाफ से भी मुलाकात करेंगे।
सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सीओएएस ने जुलाई 2022 में अपनी पहली विदेश यात्रा पर बांग्लादेश का दौरा किया। बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने इस वर्ष अप्रैल में भारत का दौरा किया और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। शीर्ष सैन्य अधिकारियों द्वारा बार-बार दौरे और संयुक्त सैन्य अभ्यास जैसे द्विपक्षीय सहयोग कार्यक्रम दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ाने में अहम योगदान करते हैं।

Related posts

भोजपुर:युवा जिला अध्यक्ष मोनू यादव ने युवा जदयू संदेश प्रखंड कमिटी का किया विस्तार।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा संबंधों को मजबूत करने और सामरिक साझेदारी बढ़ाने के लिए मलेशिया का दौरा करेंगे।

rktvnews

लोकसभा 2024 के आम चुनाव के तीसरे चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की जाएगी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य :मुख्यमंत्री

rktvnews

वैशाली:नगरपरिषद सभागार में महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment