RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मणिपुर भी जाएं प्रधानमंत्री : शिवानंद तिवारी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 8 मार्च। राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा कि मणिपुर की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। आज सेना के एक अफसर का अपहरण कर लिया गया है। सेना या उनसे जुड़े लोगों का यह चौथा अपहरण है। अभी पिछले महीने 200 हथियारबंद लोगों ने पुलिस के एसपी का अपहरण कर लिया था। प्रधानमंत्री जी मणिपुर भी जायॅ और वहां की वस्तु स्थिति का जायजा लें। उन्होंने कहा कि पिछले साल 3 मई से वहाॅ हिंसा की वारदात हो रही है। मैती समुदाय और नागा- कुकी लोगों के बीच लगभग युद्ध की स्थिति है। अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गृह मंत्री पिछले वर्ष 29 मई को मणिपुर गए थे। उसके बाद से सरकार की ओर से वहाॅ कोई झांकने भी नहीं गया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के समान बोलू प्रधानमंत्री आज तक कोई नहीं हुआ। रोजाना एक से अधिक कार्यक्रम में बोलते हैं लेकिन मणिपुर का कभी नाम भी वे नहीं लेते हैं। अभी प्रधानमंत्री जी असम और अरुणाचल के दौरे पर जा रहे हैं। उनसे नम्रता पूर्वक निवेदन है कि थोड़ा फुरसत निकाल कर मणिपुर भी चले जायॅ। अगर यह संभव नहीं हो तो कम से कम वहाॅ से मणिपुर के लोगों से शांति कायम करने की अपील जरूर कर दें।

Related posts

भोपाल : स्ट्रांग रूम से पोस्टल वोट निकालकर उनमें हेराफेरी करने की जांच की मांग।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में अपर समाहर्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : 27 सितंबर को जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी का होने जा रहा आगाज,डाक अधीक्षक ने साझा की जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया 10 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

रायपुर : कुपोषण पर बड़ी जीत: मासूम रियांश की जिंदगी में लौटी मुस्कान।

rktvnews

युवा नेता के शोकाकुल परिवार से मिले समस्त जदयू नेता! बंधाया ढांढस।

rktvnews

Leave a Comment