RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:मिट्टी के दीये और ग्रीन पटाखे का करें उपयोग: उपायुक्त

दीपोत्सव का यह पर्व आप सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, नयी रोशनी, समृद्धि और सौभाग्य लाए: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)19 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने समस्त जिलावासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आगे उपायुक्त ने कहा है कि दीपो का यह पर्व आप सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, धन-धान्य, शिक्षा में तरक्की लेकर आए। साथ ही प्रकाश का पर्व आप सभी के जीवन में नई खुशियों व उमंगों का संचार करें। इसके अतिरिक्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम के साथ त्योहार को मनाए और आतिशबाजी व नशे से दूर रहकर भाईचारे की भावना को मजबूत करें।
इसके अलावा त्यौहारों के दिनो में कुछ असमाजिक तत्व समाज में गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की ताक में रहते हैं। ऐसे में किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना मिले या किसी व्यक्ति पर संदिग्ध गतिविधियों का संदेह हो तो उसकी सूचना तुरंत 100 डायल कर दे।

Related posts

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ।

rktvnews

देशी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:मोतियाबिंद का ऑपरेशन आरा सदर अस्पताल में जल्द होगा प्रारंभ:नेत्र सर्जन डॉक्टर एस के प्रसाद

rktvnews

कित्तूर विजयोत्सव के 200 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेशवासियों को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए राजस्व विभाग प्रतिबद्ध : राजस्व मंत्री

rktvnews

दरभंगा:विशेष मुहिम चला कर लोकोस एप्प में डाटा इंट्री कर रही है जीविका दीदियां।

rktvnews

Leave a Comment