RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा हटाओ, देश बचाओ रथ यात्रा के अंतिम दिन, आरा विधानसभा के विभिन्न जगहों पर हुई सभा।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)19 जून।भाजपा हटाओ, देश बचाओ रथ यात्रा के आज अंतिम दिन आरा विधानसभा सभा के गोठुला, पिपरहियाँ, जमीरा, धरहरा, गांगी, चंदवा, पकड़ी सहित दर्जनों जगहों पर सभा करते हुए स्टेशन परिसर में सभा कर समाप्त हो गया।
चंदवा मोड़ स्थित बाबू जगजीवनराम के मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा की शुरूआत की गई।
सभा को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि देश की जनता चरम महंगाई से त्रस्त है, नौजवान बेरोजगारी की मार से त्रस्त है। किसान खेतों में पानी के लिए आस लगाए बैठे हैं। महिलाएं अपने सम्मान के लिए सड़कों पर हैं। मजदूर मनरेगा के मजदूरी नही मिलने की मार झेल रहे है। गरीब इस चिलचिलाते धूप में आवास के आस में बैठे हैं और भाजपा – आरएसएस 9 साल बेमिसाल का निर्लज आलाप गा रही है।
नेताओ ने कहा कि देश की जनता अब मोदी के झांसे में नही आने वाली हैं। 2024 में जनसरोकार ,आकांक्षाओं को रौंदने वाली मोदी सरकार को उखाड़ कर फेंक देने की ठान ली है।
इस यात्रा का नेतृत्व सुदामा प्रसाद, विधायक तरारी, मनोज मंज़िल ,विधायक अगिआंव, राजू यादव,पूर्व लोकसभा उम्मीदवार, शिवप्रकाश रंजन,आरवाईए राज्य सचिव बिहार,जसम के राजू रंजन कर रहे थे।साथ में इंसाफ मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी, आरा मुफसिल प्रखंड सचिव विजय जी,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमिटी सदस्य अमित कुमार बंटी,गोपाल प्रसाद,पप्पू कुमार,कमलेश यादव,नगर कमेटी सदस्य हरिनाथ,राजेंद्र यादव,रौशन कुशवाहा,मिल्टन कुशवाहा,राजू कुशवाहा संतविलास राम,धीरेन्द्र आर्यन,बब्लू गुप्ता,रामाशंकर प्रसाद बीरबल प्रसाद,शेखर प्रसाद,किरन प्रसाद,कलावती देवी पंकज कुशवाहा,अखिलेश कुमार गुप्ता,सुनील कुमार,अमोद कुमार,पंचानन पाठक आदि शामिल थे।

Related posts

झारखंड:चतरा:अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की कार्यवाई।

rktvnews

सारण:प्रधानमंत्री के सिवान जिला के पंचरुखी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे!

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल:हाईमास्क लाइट से जगमगाया रजत बिहार चौराहा, मंत्री कृष्णा गौर ने किया उद्घाटन।

rktvnews

28 मार्च 23 को सासाराम में आयोजित होगा मां तारा चंडी महोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment