RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बालासोर रेल दुर्घटना के मृतकों को माले ने श्रद्धांजलि दी!रेल मंत्री से इस्तीफे और सक्षम एजेंसी से जांच की मांग की।

कैग रिपोर्ट अनुसार 15 से 20 फीसदी गैर प्राथमिकता क्षेत्रों में खर्च हुए रुपए।राष्ट्रीय रेलवे संरक्षा कोष निहित सुरक्षा सुधार हेतु बड़े हिस्से का उपयोग नहीं किया गया।पटरियों के नवीकरण में धन की कमी को दर्शाना दूसरी ओर महंगी ट्रेनों की शुरुआत कराने में करोड़ों का खर्च ये कैसा विकास है ?: माले

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,04 जून।बालासोर उड़ीसा रेल दुर्घटना में मरे लोगों के प्रति भाकपा-माले ने आरा रेलवे स्टेशन परिसर में मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थनाएं की एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी!इस दौरान माले ने उड़ीसा रेल दुर्घटना का जिम्मेदार रेल मंत्री को बताया। उड़ीसा रेल दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा,सभी घायलों को सरकारी खर्चे पर मुफ्त इलाज करने,रेलवे का निजीकरण बंद करो आदि नारे लगा रहे थे।सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि बालासोर में भयावह कोरोमंडल ट्रेन दुर्घटना ने एक बार फिर भारत में रेलवे सुरक्षा की त्रासद स्थितियों का खुलासा कर दिया है।ऐसे समय में जब एक तरफ प्रधानमंत्री द्वारा मंहगी ट्रेनों को झंडी दिखाने में करोड़ों खर्च किये जा रहे हैं वही दूसरी ओर रेल सुरक्षा को जर्जर हाल में छोड़ दिया गया है!न केवल अलग से रेल बजट की परिपाटी बंद कर दी गयी, बल्कि शक्तियां कतर कर रेलवे सुरक्षा के स्वतंत्र निकाय- रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) को भी निष्प्रभावी कर दिया गया है!रेलवे सुरक्षा के लिए बजट आवंटन एक गंभीर मसला है, जिसकी पिछले कई बजटों से अनदेखी की जा रही है!हाल में ही भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने रेलवे द्वारा सुरक्षा के प्रति बरती जा रही भीषण उपेक्षा की ओर इंगित करते हुए बताया कि रेलवे ने राष्ट्रीय रेलवे संरक्षा कोष का 15 से 20 प्रतिशत धन (लगभग 2300 करोड़ रुपया) गैर प्राथमिकता क्षेत्रों (रेलवे सुरक्षा से इतर) खर्च किया गया है!कैग ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय रेलवे संरक्षा कोष का बड़ा हिस्सा जो रेल सुरक्षा सुधार के लिए नियत था, उसका उपयोग ही नहीं किया गया!मार्च 2021 की कैग की रिपोर्ट में दर्ज है कि पटरियों के नवीनीकरण के लिए धन उपलब्धता में कमी और उपलब्ध धन के अनुपयोग के कारण 2017-18 से 26 प्रतिशत ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटनाएं हुईं!पीड़ितों और जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस दुर्घटना में खोया है,उनके प्रति जवाबदेही तो सुनिश्चित होनी ही चाहिए।कोरोमंडल एक्स्प्रेस दुर्घटना की एक स्वतंत्र जाँच,सरकार को रेलवे सुरक्षा आयोग से करवानी चाहिए!रेलवे सुरक्षा आयोग के पर कतरने के बजाय इस आयोग को शक्तिशाली बनाया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो!रेलवे भारत में सबसे बड़ा सेक्टर है,इसलिए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेल बजट को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए!कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
कार्यक्रम में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार इंनौस राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन,जिला कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद,इंनौस जिलाध्यक्ष निरंजन केशरी,इंनौस जिला सचिव पप्पू कुमार राम,ज़िला कमेटी सदस्य सुधीर यादव,सुशील यादव,विकास कुमार,कमलेश यादव,ऐपवा नगर सचिव शोभा मंडल,नगर कमेटी सदस्य हरिनाथ राम,संतविलास राम,गणेश कुशवाहा,चंदन कुमार,रविकांत,प्रमोद रजक,भीम पासवान,कृष्ण रंजन गुप्ता,खुर्शीद आलम,दीपक कुमार,सानू प्रसाद,किरन प्रसाद,कामता प्रसाद,संयोग ठाकुर शामिल थे!

 

Related posts

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ओवरलोडिंग के खिलाफ चला सघन वाहन जांच अभियान।

rktvnews

प्रयागराज का अत्याधुनिक Bio-CNG प्लांट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

देश, मानव-वन्यजीव-पर्यावरण पर जूनोटिक संक्रमण के जोखिमों को कम करने के लिए एक अग्रणी अंतर-मंत्रालयी वैज्ञानिक अध्ययन शुरू करने के लिए तैयार है।

rktvnews

Leave a Comment