RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के कल आरा आगमन को तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक।

बैठक की अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े जी कल पार्टी द्वारा किए जा रहे एक महीने का कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत आरा आ रहे है। उक्त कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे तैयारी की समीक्षा हेतु एक बैठक की गई।बैठक के दौरान बिहार प्रभारी के कार्यक्रम का पूरी ब्योरा रखा गया।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के बारे मे बताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम ‘महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े जी विकास तीर्थ यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत जिले का प्रवेश द्वार कोईलवर से होगा।वहाँ विनोद तावड़े जी का भब्य स्वागत किया जाएगा।उसके बाद कोईलवर सोन नद पर बने छह लेन पुल का अवलोकन कर विकास तीर्थ यात्रा की शुरुआत करेंगे।उसके बाद कोईलवर स्थित विद्यालय मे बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे प्रबुद्धजनों के साथ बैठक और स्वागत किया जाएगा। विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के तहत रेलवे ऊपरी पुल (पूर्वी गुमटी),जीरो माइल स्थित मेडिकल काँलेज और आरा मोहनिया फोर लेन रोड, नव निर्मित इंजीनियरिंग काँलेज और रमना मैदान सौंदर्यीकरण का अवलोकन करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि विकास तीर्थ अवलोकन के बाद आरा शहर के विभिन्न समाज के प्रबुद्ध लोगो के घर जाकर केन्द्र सरकार के नौ वर्षो की उपलब्धियो को अवगत कराते हुए उनसे सलाह-मशविरा किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आरा स्टेशन परिसर मे केन्द्र सरकार के नौ वर्षो की उपल्बधियो को विस्तार से बताने के लिए जनसभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त जनसभा मे भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा भोजपुर जिला के समस्त जनता से आने के लिए आह्वान किया गया।कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।सभी कार्यक्रम के लिए कार्यकताओं को जिम्मेदारी दी गई है। अपने राष्ट्रीय महामंत्री का भब्य स्वागत कोईलवर से विभिन्न स्थानो पर किया गया है। सभी कार्यकर्ता पूरे मन से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से लगे है।
कोईलवर से आरा शहर के सभी प्रमुख स्थानो पर बैनर और हार्डिंग से पाट दिया गया है।राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी सुबह नौ बजे कोईलवर पहुंचेंगे और जनसभा सायं 3:30 बजे स्थानीय आरा स्टेशन परिसर मे होगा।उसके बाद जिला पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकताओं के साथ बैठक करेंगे।बैठक मे लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,अखिलानंद ओझा,मीरा यादव,जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता राजेश सिंह,संतोष तिवारी, अजीत गुप्ता, निलेश जैन,ओंकार पांडेय,राहुल सिंह,सच्चिता सिंह,शिवजी सिंह,सरोज सिंह,रामाकांत सिंह,संतोष सिंह,जयंत प्रकाश आदि पदाधिकारी थे।

Related posts

वित्त मंत्री जेपी दलाल विशेष।

rktvnews

गंगा-जमुनी तहजीब : मिथक या हकीकत!

rktvnews

चतरा:28 नवंबर को 10 प्रखण्ड के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:निष्पक्ष, शांतिपूर्वक और भयमुक्त होगा चुनाव:निर्वाचन सह जिलापदाधिकारी

rktvnews

04 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

रांची:सीईओ ने सभी एईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment