RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रोन्नति के संबंध में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल वीकेएसयू कुलपति से मिला।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर। बुधवार को शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल वीर कुंवर सिंह विश्ववि‌द्यालय के कुलपति डॉक्टर शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी से प्रोन्नति संबंधित समस्या के समाधान हेतु मिला। विदित हो कि पूर्व में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पूर्व प्रक्षेत्रीय महामंत्री राधा रमन सिंह ने कुलपति से शिष्टाचार मुलाकात हेतु एक आग्रह पत्र दिया था, जिसपर कृपापूर्वक विचार करते हुए कुलपति द्वारा 15 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे का समय प्रदान किया गया था। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रतिनिधि-मंडल में डॉ० ओंकार नाथ बदवालिया,अखिलेश्वर, कमल कुमार, मनोज श्रीवास्तव के साथ पवन कुमार, अभिजीत कुमार, अभिमन्यु सिंह, अखिलेश्वर कुमार, राजीव कुमार भी रहे। वार्ता काफी सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। कुलपति ने कर्मचारियों की समस्या पर अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए यथाशीघ्र नियमानुकूल कार्यवाही करते हुए प्रोन्नति प्रदान करने का आश्वासन दिया। कुलपति ने सभी कर्मचारियों को अपना अभिन्न अंग बताते हुए आगामी दीपावली एवं छठ पूजा की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिखेरा जलवा।

rktvnews

चतरा:सीएसआर योजनांतर्गत एम्बुलेंस एवं बाइक सेवा का शुभारंभ।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से नवादा सदर प्रखंड के पौरा पंचायत के पौरा गांव में निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने कटक में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का किया उद्घाटन

rktvnews

देवघर:शहरी स्वच्छता को बेहतर बनाने की दिशा में उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए आधुनिक स्वचालित सीएनजी कचरा वाहन।

rktvnews

एलएसएएम13 (यार्ड 81) 08 x मिसाइल लेस एम्युनिशन (एमसीए) बार्ज नौका परियोजना के पांचवें बार्ज का जलावतरण।

rktvnews

Leave a Comment