RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर अनुमंडल में मनाया गया विश्व हाथ धुलाई दिवस।

एक सप्ताह में रिक्त पड़े जलसहिया का चयन करने का निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 15.102025 को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल मधुपुर के सभी ग्राम पंचायतों में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी जलसहिया और एसबीएम कर्मियों ने गांव-गांव में हाथ धोने की महत्ता और विधि के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच हाथ धोने के वैज्ञानिक तरीकों को बताकर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जिला समन्वयक पङ्कज भूषण पाठक ने बताया कि हर वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के तहत सभी गांव को मॉडल बनाने हेतु जन भागीदारी व अन्य विभागों की सहभागिता आवश्यक है। कार्यपालक अभियंता ने सभी मुखिया को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर सभी ग्राम जल स्वच्छता समिति को सक्रिय करने का निर्देश दिया है। इसमें जहाँ जलसाहिया का पद रिक्त है उसे ग्राम सभा के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर चयन करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सुश्री दीपाली झावेरी और श्री ओटा को जापान के जोटो फायर स्टेशन द्वारा सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

प्रभु जी रिझे ल रिझावै ल कवन गुनवा से : विश्वकांता जी महाराज

rktvnews

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

भोपाल:गुरू तेगबहादुर साहब का 350 वॉ शहीदी गुरूपूरब पर्व रविवार को मनाया जायेगा।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद जयंती पखवाड़ा में लघु कथा सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा, रक्षा एयरोनोटिकल गुणवत्ता आश्वासन सेवा और केन्द्रीय श्रम सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment