RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बिहार विरासत विकास समिति के सभापति प्रेम कुमार ने भोजपुर जिले के धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण।

आरा/ भोजपुर(अमरेश सिंह)03 जून। बिहार विरासत विकास समिति के सभापति श्री प्रेम कुमार ने भोजपुर जिला स्थित तीर्थ स्थलों श्री मैना सुंदर भवन दिगंबर जैन धर्मशाला, श्री 1008पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं मां अरण्य देवी का भ्रमण/ दर्शन एवं पूजा अर्चना तथा बिजली, पानी, साफ- सफाई, सुरक्षा,भवनों के रखरखाव इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की सभापति को दिगंबर जैन धर्मशाला के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि यह धर्मशाला 150 वर्ष पुराना है तथा इसकी साफ-सफाई आरा नगर निगम द्वारा की जाती है तथा बिजली की कोई समस्या नहीं है।प्रतिदिन 10 से 15 की संख्या में लोग धर्मशाला में ठहरते हैं। 7 करोड़ की लागत से धरहरा से स्टेशन तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी।
पार्श्वनाथ जैन मंदिर के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि यह मंदिर 48 वर्ष पुराना है तथा नीचे में नई मूर्ति तथा ऊपरी तल पर पुराने मूर्ति की स्थापना की गई है।
मां अरण्य देवी मंदिर के पुजारी मनोज बाबा द्वारा बताया गया कि यह मंदिर बहुत पुराना है, तथा मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ है, जो ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों के भ्रमण के दौरान सभापति के साथ पवन कुमार यादव,नगर आयुक्त आरा नगर निगम नीरोज कुमार भगत,सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग,आशुतोष कुमार सामान्य शाखा, विवेक कुमार सामान्य शाखा सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल थी।

Related posts

हाजीपुर: 11000 बोल्ट की चपेट में आने से हुई श्रद्धालुओं की मौत,जिला प्रशासन मुस्तैद।

rktvnews

भाजपा नेता की हत्यारी है बिहार सरकार: आर के सिंह

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम ने किया हथुआ प्रखंड, एवं उचकागाॅव प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र के रक्षकों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गोरखपुर में आयोजित होने वाली भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भोजपुरी संगोष्ठी में “परिचय दास” का “भोजपुरी संस्कृतिः परम्परा आ समकाल” विषय पर होगा मुख्य व्याख्यान।

rktvnews

आफतकाल लाने वालों के बीते आपातकाल पर बरसते घड़ियाली आंसू।

rktvnews

Leave a Comment