
RKTVNEWS /डुमरांव(बक्सर) 23 जुलाई । आज डी. के.कॉलेज डुमरांव(बक्सर)में ‘जागरूकता कार्यक्रम:आधुनिक परिप्रेक्ष्य में विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजू मोची जी के निर्देशन में डुमरांव के एस. डी. पी.ओ ने छात्र-छात्राओं को विधि -व्यवस्था के विषय पर प्रशिक्षित किया।उन्होंने आज कार्यक्रम के माध्यम से साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नयी अपराध नियमावली इत्यादि विषयों पर छात्रों को जागरूक किये।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुनम मौर्या(हिंदी विभाग) ने किया जबकि आख्यान का शुभारंभ डॉ. रवि रंजन पाण्डेय(भूगोल विभाग)द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए इस कार्यक्रम के लिए एस. डी. पी. ओ ,डुमरांव को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, एवं एस. डी. पी. ओ, डुमरांव तथा शिक्षको के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षकों में डॉ. उषा रानी , डॉ. रमेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ अब्दुल कैश, अवनीश कुमार सिंह, डॉ. रामसुभग सिंह, डॉ हरेराम सिंह , डॉ. उमेश कुमार, डॉ.राधिका रमण सिंह, डॉ रणधीर कुमार, डॉ ज्योत्सना, डॉ. सन्ध्या, डॉ.रागिनी डॉ मो.असलम ,अखिलेश्वर इत्यादि उपस्थित रह।
