RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजस्थान अध्ययन दल ने डेनमार्क में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, राजस्थान और डेनमार्क के बीच कृषि और पशुपालन के क्षेत्रों में सहभागिता और साझेदारी बढ़ाने पर हुआ विचार विमर्श।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )14 अक्टूबर। किसानों की क्षमता वृद्धि के लिए नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के नेतृत्व में पंचायती राज व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटा राम देवासी, पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित प्रदेष के 38 प्रगतिशील किसानों का दल तीन मंत्रियों के नेतृत्व में इन दिनों डेनमार्क दौरे पर है। डेनमार्क में यह दल वहां कृषि और पशुपालन की नई तकनीकों और नवाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहा है।
अध्ययन दल ने डेनमार्क प्रवास के दौरान भारत के राजदूत मनीष प्रभात से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच कृषि, पशुपालन, जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में आपसी सहयोग एवं ज्ञान-विनिमय पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान दल के सदस्यों ने राजस्थान में चल रही कृषि, पशुपालन, जल प्रबंधन तथा नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की तथा डेनमार्क के अनुभवों से सीखने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की।
राजदूत मनीष प्रभात ने अध्ययन दल का स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थान जैसे राज्य में डेनमार्क की तकनीकी विशेषज्ञता और नवाचार विशेष रूप से कृषि, पषुपालन और डेयरी प्रबंधन के क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने भारत-डेनमार्क साझेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
दूतावास की ओर से राजस्थान के अध्ययन दल को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया गया जहां देष के प्रवासी भारतीयों के साथ दल के सदस्यों का संवाद हुआ और राजस्थान तथा डेनमार्क के बीच किन किन क्षेत्रों में सहभागिता हो सकती है इस पर विस्तृत विचार विमर्ष हुआ।
उल्लेखनीय है इस दल में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, पंचायती राज व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटा राम देवासी, पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, कृषि विभाग के शासन सचिव राजन विशाल के साथ साथ कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभागों के 9 अधिकारी तथा 38 किसान और पशुपालक भी शामिल हैं। दल का नेतृत्व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत कर रहे हैं।
दल के सदस्यों ने बताया कि राजदूत मनीष प्रभात के साथ मुलाकात अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रही। डेनमार्क की उन्नत तकनीकों और नीतिगत नवाचारों का अनुभव राजस्थान में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा और हमारा यह अनुभव राज्य में नई योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

Related posts

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत स्थापित औषधालय का उद्घाटन।

rktvnews

राष्ट्रीय एमएसएमई संस्थान (एनआई-एमएसएमई), हैदराबाद को क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) ने 3-स्टार रेटिंग ‘उत्कृष्ट’ के तौर पर मान्यता प्रमाणन प्रदान किया।

rktvnews

नन्ही आंखों ने देखा पर्यावरण संरक्षण का सपना।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल की जीत।

rktvnews

भोजपुर:बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

rktvnews

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment