RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

इंडियन आइडल सीज़न 14 में प्रतियोगी मेनुका पौडेल ने अपनी दिलकश आवाज से जजों को कर दिया भावुक।

मुस्कान, पीआर इंदौर/18 अक्टूबर।इंडियन आइडल सीज़न 14 में प्रतियोगी मेनुका पौडेल ने अपनी दिलकश आवाज से जजों को कर दिया भावुक।सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल एक ऐसा राष्ट्रीय मंच है जो उभरते गायकों को
अपनी काबिलियत साबित करने का मौका देता है। इस सीज़न में ऐसा बेमिसाल टैलेंट है, जिनमें कई जज़्बात जगाने की ताकत है। म्यूज़िक का सबसे बड़ा घराना बन चुके इंडियन आइडल के इस सीज़न में दांव पहले से कहीं ज्यादा ऊंचे हैंक्योंकि कुमार सानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी ने भारत की बेहतरीन गायन प्रतिभाओं की खोज की बागडोर संभाली है। आगामी वीकेंड के एपिसोड में, मशहूर प्लेबैक और क्लासिकल सिंगर कविता कृष्णमूर्ति गेस्ट जज के रूप में थिएटर राउंड में अपनी संगीत प्रतिभा लाएंगी।लेकिन वह नेपाल की प्रतियोगी मेनुका पौडेल थीं जिन्होंने अपनी भावपूर्ण आवाज से जजों को भावुक कर दिया। सपनों,आशाओं और आकांक्षाओं से बनी, मेनुका दृष्टिबाधित हैं, लेकिन वो जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद करती है। अपने परिवार के साथ से इस प्रतियोगी ने थिएटर राउंड के दौरान शुरुआत से ही चमक बिखेरी। लेकिन अपना प्रदर्शन शुरू करने से पहले, मेनुका, जो एक स्व घोषित शॉपहॉलिक है, हर जज को एक सुंदर शॉल भेंट करेगी और वह जयदेव की फिल्म तुम्हें देखती हूं गाकर जजों को स्तब्ध कर देंगी, जिससे उनकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।
उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए, जज विशाल ददलानी कहते हैं, आपके पास एक शक्तिशाली आवाज़ है और आपकी
आवाज़ संगीत की शक्ति का प्रतीक है। आप अपनी ताकत से अनजान हैं और यह हम सभी को प्रेरित करती है। कविता कृष्णमूर्ति, जो विशाल से सहमत हैं, कहती हैं, मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान हमेशा आपके साथ रहें और आप हमें बहुत प्रेरित करें।
क्या मेनुका ने जजों को इतना प्रभावित किया होगा कि वह टॉप 15 में अपनी जगह पक्की कर सकेंगी?
देखिए इंडियन आइडल सीज़न 14, इस शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

Related posts

न्यूक्लियस मॉल रांची में संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों द्वारा बेहद ही आकर्षक तरीके से नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 16 मार्च 23-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी

rktvnews

भोजपुर: मंत्री जीवेश कुमार ने 10.5 करोड़ रुपए के सभी नगर निकायों द्वारा संचालित कुल 68 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने “Disaster Risk Public Awareness Program” के अंतर्गत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment