RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश — दवा, उपकरण व ममता वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में एसेंशियल दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी मरीज को दवा की कमी का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ग्लूकोमीटर, हीमोग्लोबिन जांच मशीन, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, नेबुलाइजर जैसे सभी आवश्यक उपकरण कार्यशील स्थिति में रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों की जांच एवं उपचार में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए, और उपकरणों की नियमित जांच व मरम्मत की व्यवस्था हो।
उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक प्रखंड में पर्याप्त संख्या में ममता वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और प्रसवोत्तर माताओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें इसे सुनिश्चित करें। वाहनों की स्थिति, चालक की उपस्थिति एवं कार्यशीलता की नियमित मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज निर्माण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती सबसे आवश्यक है।
गर्भवती एवं धात्री महिला तथा नवजात शिशु के अच्छे स्वास्थ्य पोषाहार का ससमय वितरण सुनिश्चित करने तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक तत्व से भरपूर साग -सब्जियों फल, खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जनजागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया l सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराने के लिए लिए विभिन्न बिंदुओं पर बैठक में चर्चा किया गया तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया l गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली के सेवन के लिए जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया l
डायल 104 पर टेलीमेडिसिन संचालित है l इस नम्बर पर कॉल कर बीमारियों के ईलाज के लिए जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:21 नवंबर 23

rktvnews

चतरा:प्रस्तावित नव जेल निर्माण व प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जिला पुस्तकालय निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षाविद् डॉ.आदित्य बिजय जैन को मिला नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नेशनल अवॉर्ड,शैक्षणिक क्षेत्रों में हर्ष।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूट के मामले में 03 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment