RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सात दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित:खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार और आय मेंहोगी वृद्धि:डॉ पी के द्विवेदी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर। कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा द्वारा खाद्य प्रसंस्करण पर महिलाओं के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया खाद्य प्रसंस्करण पर डॉक्टर पी के द्विवेदी ने बताया की वर्तमान समय में बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे देश में फल और सब्जियों में खासकर के लगभग 70प्रतिशत तक बेकार चला जाता है।अगर प्रसंस्करण किया जाए तो आय के अच्छे स्रोत भी होंगे और समाज को पौष्टिक भोजन भी बिना मौसम के मिलेगा।रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं और महिलाओं के आय में भी वृद्धि होने की संभावनाएं बढ़ जायेगी ।
सुप्रिया वर्मा कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि महिलाओं को अमरूद की जेली, आंवले का मुरब्बा ,अचार और टमाटर का सॉस बनाने का प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण में महिलाओं को इस विषयों में संपूर्णता से जानकारी दी गई। उन्हें यह भी सुझाव दिया गया कि भारत सरकार के मानकों के लिए जो खाद्य प्रसंस्करण के जो अनुज्ञप्ति ली जाती है उसके लिए भी वह आवेदन करें और इससे उनके जो उत्पाद है वह राज्य के बाहर में भी विपणन के लिए सहजता से भेजे जा सकते हैं।
खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र में समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं यह कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के लिए आयोजित किया गया था जिसमें महिलाओं की सहभागिता सराहनीय रही।सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया।यह भी आश्वस्त किया गया की जरूरत पर आप कृषि विज्ञान केंद्र से सहयोग ले।

Related posts

बक्सर:सिपाही परीक्षा को ले डीएम और एसपी की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की यात्रा: उत्सव से आगे सेवा का संकल्प

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 फरवरी 25

rktvnews

मेरी पूरी ज़िंदगी क़ौम व मिल्लत के लिए वक़्फ है’: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

उज्जैन:पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से 7 मई तक होगी आयोजित, कलेक्टर एसपी ने यात्रा के पड़ाव स्थलों का किया सघन भ्रमण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment