RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम दौसा राजस्थान के लिए रवाना।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अक्टूबर।आगामी 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त एवं टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राजस्थान के दौसा में अवस्थित राजेश पायलट स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार के बालक एवं बालिकाओं की टीम की घोषणा कर दी गई है। बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव जावेद अनवर ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि विगत 09 सितम्बर 2025 को दरभंगा के डाक्टर नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम का चयन हुआ था। भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम के भूतपूर्व सदस्य हरिओम शंकर के देखरेख में एक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है बालकों का टीम इस प्रकार है –
हैप्पी कुमार (कप्तान),अमन राज ( उपकप्तान), वैभव विहान,, रितुराज,सिद्धार्थ कुमार, दिव्यांशु राज -1,विशाल कुमार(विकेटकीपर),दिव्यांशु राज-2, ठाकुर सत्यम सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, धीरज कुमार,श्याम कुमार,मो० रिजवान,अक्षत कुमार परिहस्त, सुधांशु कुमार, धीरज पंडित, रितिक रौशन, मो० फरहान, अभिनव कुमार, चंद्र किशोर कुमार एवं अनज्ञा मान शामिल हैं।हरिओम शंकर को कोच सह टीम मैनेजर बनाया गया है ।
बालिका टीम इस प्रकार है- मुस्कान कुमारी (कप्तान) प्रियांशी रानी भोजपुर (उप कप्तान) ,कूमकुम कुमारी,लक्ष्मी कुमारी ,श्रैय्या कुमारी,अमृता कुमारी, आयुषी कुमारी,प्रिया कुमारी ,आकांक्षा कुमारी,मुस्कान कुमारी ,वर्षा कुमारी,आसि्का कुमारी, श्वेता कुमारी, रश्मि कुमारी एवं पुतुल कुमारी। कुमार विजय को टीम मैनेजर सह कोच नियुक्त किया गया है।

Related posts

बीएसईबी 12वी के परिणाम में लड़कियों ने बाज़ी मारी हुई हर संकाय में सर्वोच्च।

rktvnews

भोजपुर:बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा से संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में किसान और किसान संगठनों से चर्चा की।

rktvnews

भोजपुर:महिला संवाद की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

पटना: योग से जुडें युवा, जीवन आनन्दमय और मंगलकारी हो जाएगा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:झारखंड के शिष्टमंडल ने किया भिखारी ठाकुर को नमन।

rktvnews

Leave a Comment