RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 11 अक्टूबर। बिहार प्रदेश चित्रगुप्त वंशज के प्रदेश अध्यक्ष प्रो लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व मे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बिहार प्रदेश चित्रगुप्त वंशज के प्रदेश अध्यक्ष प्रो लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण को कभी भी किसी पद की लालसा नहीं थी। उन्होंने कोई पद ग्रहण नहीं किया। उन्होंने जनता की हितों को सर्वोपरि रखा। वे हमेशा संपूर्ण क्रांति और पूर्ण स्वराज के रास्ते पर चले। उन्होंने वर्ष 1974 के आंदोलन मे संपूर्ण क्रांति का नारा देकर उस वक्त की निरंकुश सत्ता को उखाड़ फेंका। प्रो लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 1974 के जेपी आंदोलन की उपज मे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी, पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित वर्तमान में बिहार के जदयू, भाजपा, राजद सहित अन्य दलों के तमाम नेता शामिल हैं। अन्य वक्ताओं ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों का अनुसरण करने की सलाह दी। प्रो लक्ष्मण प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आज ही एक अन्य विभूति महानायक अमिताभ बच्चन का भी जन्मदिन है। उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दीर्घायु होने और उनके स्वस्थ जीवन की कामना भगवान चित्रगुप्त जी महाराज से की। विदित हो कि भगवान चित्रगुप्त जी महाराज ब्रह्मांड के लेखा-जोखा का हिसाब रखते हैं। इस अवसर पर प्रो अजय कुमार, प्रो पंकज कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार सिंहा, राजेश कुमार सिंहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने लेम पंचायत में किए शिविर का निरीक्षण।

rktvnews

बागपत: जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने पंचायत राज विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

झारखंड: चतरा: उपायुक्त रमेश घोलप ने सपरिवार किया मतदान,मतदान हेतु मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

EVM हटाने और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: डॉ उदित राज

rktvnews

दरभंगा:जीविका कौशल रथ को डी.पी.एम डॉ.ऋचा गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment